लाइव न्यूज़ :

घने कोहरे के चलते अलीगढ़ में 25 तो हापुड़ में 12 वाहन टकराए, 7 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2022 15:32 IST

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया, "घने कोहरे कारण एक गाड़ी पलट गई थी जिससे लगभग 12 वाहन आपस में टकराए।

Open in App
ठळक मुद्दे मैनपुरी में आलू की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत हो गई।अलीगढ़ में एनएच-91 पर 5 किमी के दायरे में 25 गाड़ियां आपस में टकरा गए।

नई दिल्ली: सोमवार घने कोहरे के चलते यूपी और हरियाणा समेत अलग-अलग जगहों पर कई सड़क हादसे हुए। पुलिस ने बताया है कि अलीगढ़ में एनएच-91 पर 5 किमी के दायरे में 25 गाड़ियां आपस में टकरा गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 इसके साथ ही हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया, "घने कोहरे कारण एक गाड़ी पलट गई थी जिससे लगभग 12 वाहन आपस में टकराए गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रोड को क्लीयर कर दिया गया है।"

 ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

वहीं घने कोहरे के कारण ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एएनआई को बताया कि 13 घायल पीड़ितों में से 9 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मैनपुरी में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दो की मौत

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आलू की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के रेलिंग रहित पुलिया से टकरा जाने के कारण हुआ। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश दीक्षित ने कहा कि कोहरे के कारण दृष्टि कम हो गई। आलू की बोरियों के नीचे आने से दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उनके शव बरामद किए गए। यह घटना बिछवां थाना क्षेत्र के बलारपुर गांव में हुई।

यमुनानगर में भी हाईवे पर 10-15 वाहन आपस में टकराए

यमुनानगर (हरियाणा) में रविवार को कोहरे के बीच हाईवे पर 10-15 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ ट्रैफिक लोकेश कुमार ने कहा कि धुंध का मौसम चल रहा है इसलिए वह सभी लोगों से वाहन धीरे चलाने की अपील करते हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाअलीगढ़उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर