लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में आंकड़ों की गड़बड़ी के चलते 60 प्रतिशत टीकाकरण 37 प्रतिशत प्रदर्शित हुआ

By भाषा | Updated: November 3, 2021 23:14 IST

Open in App

पाकुड़, तीन नवंबर झारखंड के पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे पाकुड़ जिले में अब तक 60 प्रतिशत से अधिक कोविड-रोधी टीकाकरण हो चुका है लेकिन गलत आंकड़े दर्ज किये जाने के चलते यहां राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ 37 प्रतिशत टीकाकरण हुआ दिखाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से देश के 39 अन्य ऐसे जिलों के साथ झारखंड के पाकुड़ जिले के उपायुक्त से भी बातचीत की जहां कोविड का पहला टीका भी 50 प्रतिशत से कम लोगों को लगाया जा सका है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद उपायुक्त वरूण रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की जानकारी ली जिसमें उन्होंने आंकड़े दर्ज किये जाने की कमी के बारे में उन्हें जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने चार दिन से चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान की सराहना की। साथ ही टीकाकरण में पिछड़े देश के दूसरे जिलों के उपायुक्तों को पाकुड़ के विशेष अभियान के मुताबिक टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने को कहा।

इस बैठक की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे अभियान की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस अभियान में 51 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। अभियान को लेकर 150 टीमें बनाई गई हैं और जिला व प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। मोबाइल टीम को भी टीकाकरण के कार्य में लगाया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि टीकाकरण में क्या और किस तरह की समस्याएं आ रही हैं। यह भी पूछा कि दूरदराज के क्षेत्रों में टीकाकरण कैसे बढ़ेगा? प्रधानमंत्री ने जिले में इंटरनेट कनेक्टिविटी व आंकड़ों के संबंध में भी जानकारी ली।

उपायुक्त ने उन्हें बताया कि कनेक्टिविटी के लिए प्रज्ञा केंद्र का सहयोग लिया जा रहा है। जिले में नवंबर के अंत तक 80 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में अभी 60 प्रतिशत लोगों को टीके की प्रथम खुराक दी जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि आंकड़ों में गड़बड़ी की वजह से पाकुड़ जिले का टीकाकरण 37 प्रतिशत प्रदर्शित हो रहा है जबकि अगस्त में ही यहां 37 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था।

उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि जिले के आठ से 10 प्रतिशत लोग दूसरे प्रदेशों में काम करते हैं। यह आंकड़ा भी जिले की जनसंख्या में जुड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए