लाइव न्यूज़ :

मनोरंजन जगत में पक्षपात के कारण आप अपनी कला पर सवाल उठाने लगते हैं: अभिनेता पंकज झा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:42 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून अभिनेता पंकज झा ने कहा कि उनकी नई वेब-सीरिज ‘महारानी’ को मिल रही प्रतिक्रिया से वह बेहद खुश हैं और उनका मानना है कि इसकी सफलता ने उनकी एक दशक से अधिक की मेहनत सफल हो गई है।

वेब-सीरिज ‘महारानी’ में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभाग रही हैं। यह एक राजनीतिक ड्रामा है,जो पिछले महीने डिजिटल मंच ‘सोनी लिव’ पर रिलीज हुआ था।

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ और ‘क्योंकि जीना इसी का नाम है’ में नजर आ चुके पंकज झा ने ‘महारानी’ में एक मंत्री की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है।

झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ ‘महारानी’ की सफलता से मुझे काफी हिम्मत मिली है, उम्मीद जगी है कि लोग मेरा काम देखेंगे और मुझे दिलचस्प किरदारों की पेशकश करेंगे। मुझे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। मैं उम्मीद करता हूं कि इससे लोग मेरी कला देखेंगे। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने कोई बड़ा ईनाम जीता हो।’’

बिहार में जन्मे झा 2000 की शुरुआत में ‘जन संचार’ की पढ़ाई करने दिल्ली आए थे। फिर राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने ‘थिएटर’ करना शुरू कर दिया, जहां उनकी मुलाकात निर्देशक दिलीप शंकर से हुई, जिन्हें वह उनकी कला निखारने का श्रेय देते हैं। दिल्ली भले वह पढ़ाई के लिए आए हों, लेकिन इसने अभिनय जगत के लिए उनकी राह खोल दी। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 2009 में आई फिल्म ‘दिल्ली6’ में भी वह नजर आए थे।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ मुझे कुछ भी रातों-रात नहीं मिला। आज मुझे एहसास होता है कि आखिर क्यों नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज वाजपेयी जैसे अभिनेताओं को आज जिस मुकाम पर वे हैं, वहां पहुंचने में इतना समय लगा। यह एक लंबा सफर है। हिंदी फिल्म उद्योग में अभिनेताओं को परखने का तरीका पारदर्शी नहीं है। पक्षपात फिल्म जगत में आम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खुद को एक अच्छा अभिनेता साबित करने में 12-15 साल लग जाते हैं। जब ऐसा होता है तो यकीनन आप खुद पर, इस प्रक्रिया सवाल उठाने लगते हैं। यह हताश करने वाला है। अगर कोई भी किसी अभिनय संस्थान से मुंबई आता है, तो उसे समान प्रक्रिया से ही गुजरना चाहिए। इसमें निष्पक्षता होनी चाहिए। यहीं, कारण है कि प्रतिभाशाली लोगों को पहचान बनाने में समय लगता है। लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए