लाइव न्यूज़ :

गठबंधन की वजह से केंद्र सरकार चमकी बुखार पर लाचार! प्रवक्ताओं को भी नसीहत

By संतोष ठाकुर | Updated: June 19, 2019 07:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी फटकार लगाई है.बिहार में चमकी बुखार से अब तक 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है।

केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को 100 से अधिक बच्चों की मौत का कारण बने एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है. हालांकि राज्य में सत्ताशीन जदयू के साथ गठबंधन होने की वजह से सरकार इस मामले पर सार्वजनिक बयान से बच रही है. उसने अपने सभी प्रवक्ताओं को भी बिहार के चमकी बुखार से संबंधित किसी भी बहस से दूर रहने का निर्देश दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र ने इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी फटकार लगाई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके पांडेय भाजपा कोटा से नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं. भाजपा ने यह माना है कि जिस तरह से वह अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में क्रि केट का स्कोर पूछ रहे थे, वह उनकी संवेदनहीनता का परिचायक था.

यही नहीं, जब यह बुखार बच्चों की जान ले रहा था, तो वह विदेश दौरे पर थे. विदेश से आने के बाद वह सीधे मुज्जफरपुर जाने की जगह पहले दिल्ली में पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए. क्या उनसे इस मामले में सवाल पूछा जाएगा, इसके जवाब में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''पहले चमकी बुखार को नियंत्रित करना है. उसके बाद निश्चित तौर पर हम स्वास्थ्य विभाग और उसकी कार्रवाई की समीक्षा करेंगे.'' 

लापरवाह प्रशासन के उदाहरण के तौर पर देख रही :

राज्य सरकार ने इस मामले में जिस कदर उदासीनता दिखाई है, उसे भाजपा लापरवाह प्रशासन के उदाहरण के तौर पर देख रही है. खासकर पटना से केवल 70 किलोमीटर जाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छह दिन लगने पर भाजपा की आतंरिक बैठक में असंतोष जताया गया. पार्टी भले ही टिप्पणी करने से बच रही हो, लेकिन उसने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को अपने स्तर पर इस मामले की निगरानी करने और वहां जरूरी केंद्रीय मदद पहुंचाने को कहा है.

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं