लाइव न्यूज़ :

Agnipath Scheme: भारत बंद के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर और नोएडा-दिल्ली लिंक पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: June 20, 2022 12:11 IST

आपको बता दें कि कल हुए तीनों सेनाओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बन्द बुलाया गया है। इसके कारण जगह-जगह पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला है।इधर झारखंड के स्कूलों को भी बन्द करने की खबर सामने आ रही है।

Agnipath Scheme Bharat Bandh: कई दिनों से अग्निपथ योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। ऐसे में इससे पहले जहां प्रदर्शनकारी और छात्र संगठनों द्वारा बिहार बन्द बुलाया गया था, आज भारत बन्द का एलान किया गया है। इस एलान को देखते हुए कई राज्यों के सुरक्षा को बढ़ाया गया है। वहीं इस बन्द के बुलाए जाने के बाद बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवाएं को ठप कर दिया गया है और पुलिस को इसको लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस बन्द के कारण जगह-जगह पर भारी जाम भी देखने को मिल रहा है। रास्तों में ट्राफिक जाम की भी खबरें और वीडियो सामने आ रही है। 

बन्द के कारण जगह-जगह दिखा जाम

आज भारत बन्द के एलान के बाद दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है। यह जाम कड़ाई से सुरक्षा चेकिंग के चलते लगा है। यही नहीं चिल्ला बॉर्डर वाले नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम दिखने को मिला है। आज हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार होने के कारण रास्ते में ऐसे ही काफी भीड़ होता है, उस पर से जगह-जगह पर सुरक्षा चेकिंग के कारण और भी जाम लग जा रहा है। इधर यह भी खबर सामने आ रही है कि इस बन्द के एलान के बाद झारखंड के स्कूल को भी बन्द करने की खबर सामने आ रही है। 

अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी- अनिल पुरी

आपको बता दें कि रविवार को सेना के तीनों प्रमुखों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस योजना के फायदे बताए और अग्निवीरों का असली मतलब बताया। इस पर बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि जिस तरीके से इस योजना को लेकर हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी हो रही है, इसकी भारतीय सेना में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का नींव अनुशासन है, ऐसे में सभी छात्रों को अनुशासन में रहना चाहिए। 

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने यह भी कहा कि इस योजना को वापस नहीं ली जाएगी और आगे जितनी भी भर्तियां होगी, इसी योजना के तहत होगी।  

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमNew Delhiनॉएडाझारखंडबिहारभारतीय सेनाIndian army
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos