लाइव न्यूज़ :

पुलवामा के शहीदों के लिए दुबई से आई बड़ी मदद, कारोबारी भाइयों ने 1 करोड़ की मदद का किया एलान

By भाषा | Updated: February 20, 2019 18:13 IST

दुबई स्थित रियल स्टेट कंपनी जेमिनी ग्रुप के सुधाकर राव और प्रभाकर राव ने भारत सरकार के जरिए शहीद जवानों के परिवार वालों को 500,000 एईडी (दिरहम) देने की घोषणा की है।

Open in App

दुबई में भारतीय मूल के दो उद्यमी भाइयों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।एक बयान के मुताबिक, दुबई स्थित रियल स्टेट कंपनी जेमिनी ग्रुप के सुधाकर राव और प्रभाकर राव ने भारत सरकार के जरिए शहीद जवानों के परिवार वालों को 500,000 एईडी (दिरहम) देने की घोषणा की है।बंधुओं ने कहा कि वे अपने संगठन के आर्थिक संसाधनों के एक हिस्से को शहीदों के परिवार वालों की भलाई के लिए समर्पित करेंगे।उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब हम यूएई में सहनशीलता, शांति और भाईचारे को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सहनशीलता के इस साल में, आइए हम दुनियाभर में शांति और भाईचारे की प्रार्थना करें और शांति को बढ़ावा देने में मदद करें ताकि किसी सैनिक पर हमला नहीं हो और किसी भी बच्चे के सिर से पिता का साया नहीं उठे।’’ भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने उद्यमी भाइयों की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल हमें सुरक्षित और महफूज़ रखते हैं और यह हमारा कर्तव्य है कि हम हर संभव तरीके से उनकी मदद करें।’’ 

टॅग्स :दुबईपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप