लाइव न्यूज़ :

DU की छात्रा से चलती बस में युवक ने की छेड़छाड़, निजी अंगों को छूने के बाद करने लगा हस्तमैथुन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2018 11:43 IST

पीड़िता ने बताया कि वह एक कलस्टर बस से यात्रा कर रही थी, जोकि पूरी यात्रियों से भरी थी। जिस सीट पर वह बैठी थी उसी पर आकर एक युवक बैठ गया।

Open in App

नई दिल्ली, 12 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शर्मनाक हरकत सामने आई है, जहां चलती बस में एक युवक ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के न केवल निजी अंग छुए, बल्कि उसके सामने हस्तमैथुन करने लगा। इस संबंध में पीड़िता ने दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। साथ ही साथ पीड़िता के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। 

खबरों के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह एक कलस्टर बस से यात्रा कर रही थी, जोकि पूरी यात्रियों से भरी थी। जिस सीट पर वह बैठी थी उसी पर आकर एक युवक बैठ गया। उसने कुछ देर बाद उसके निजी अंगों को छुआ। इसके बाद वह चिल्लाने लगी, लेकिन उसकी किसी यात्री ने कोई सहायता नहीं की। उसके बाद पास में बैठा युवक हस्तमैथुन करने लगा।

युवक के हस्तमैथुन करते ही पीड़ित छात्रा ने अपने स्मार्टफोन से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने इस पूरी घटना के संबंध में अपने दोस्तों को बताया और सोशल मीडिया पर शेयर करा दिया। पीड़िता के अनुसार, वीडियो शेयर करने का मतलब लोगों को जागरुक करना था कि वे इस तरह के यौन उत्पीड़न के बारे में क्यों नहीं सोचते हैं?

इस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस के आयुक्त, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को ट्वीटर पर टैग किया गया था, लेकिन महिला आयोग के अलावा किसी अन्य ने पीड़िता से तीन दिनों तक कोई संपर्क नहीं किया। महिला आयोग द्वारा मामले में संज्ञान लिए जाने के बाद वसंत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण