लाइव न्यूज़ :

DU Admissions 2025: 69 कॉलेज, 79 स्नातक कार्यक्रम और 71,624 सीट आवंटन, कैसे डाउनलोड करें सीट आवंटन सूची?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 19, 2025 20:00 IST

DU Admissions 2025: विश्वविद्यालय द्वारा शाम 5 बजे प्रकाशित सूची में 69 कॉलेजों द्वारा संचालित 79 स्नातक कार्यक्रमों में 71,624 सीटों के आवंटन शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (सीएसएएस) का अंतिम चरण शुरू हो गया।admission.uod.ac.in पर सीट आवंटन सूची देख सकते हैं।दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। 

नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर सीट आवंटन सूची देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक में नामांकन के वास्ते पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी, जिसके साथ ही ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (सीएसएएस) का अंतिम चरण शुरू हो गया। विश्वविद्यालय द्वारा शाम 5 बजे प्रकाशित सूची में 69 कॉलेजों द्वारा संचालित 79 स्नातक कार्यक्रमों में 71,624 सीटों के आवंटन शामिल हैं।

DU Admissions 2025: डीयू विश्वविद्यालय प्रवेश 2025-

सीट आवंटन सूची कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएँ।

"UG-Admissions" पर क्लिक करें।

अपना CUET आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

"लॉगिन" पर क्लिक करें।

पहले चरण के लिए आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

वे उम्मीदवार जिन्हें सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 21 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक सीट ‘‘स्वीकार’’ करनी होगी। कॉलेज 22 जुलाई तक आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे और इस चरण के तहत नामांकन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई है। विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची 28 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी।

स्नातक प्रथ्म वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से शुरू होने वाला है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से अपने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ सूची और पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर सीट देख सकते हैं

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील