लाइव न्यूज़ :

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स में नामांकन के लिए 26 जुलाई से रजिस्ट्रेशन, 13 पाठ्यक्रमों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 20, 2021 12:00 IST

अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की भी योजना बना रहा है, जो सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और चुनिंदा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी प्रवेश परीक्षाएं एनटीए के माध्यम से कंप्यूटर आधारित मोड मे आयोजित की जाएंगीगैर-नेट उम्मीदवार जो पीएचडी और एमफिल कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं, उन्हें डीयूईटी 2021 की परीक्षा देनी होगीविश्वविद्यालय ने कहा था कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पिछले वर्षों की तरह योग्यता के आधार पर होगा

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आगामी शैक्षणिक सत्र में पीजी कोर्स में नामांकन के लिए 13 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की भी योजना बना रहा है, जो सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और चुनिंदा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है।

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई घोषणाओं के अनुसार, आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए, भौतिक चिकित्सा( Bachelorin Physiotherapy), व्यावसायिक चिकित्सा (Occupational Therapy), प्रोस्थेटिक्स (Prosthetic) और ऑर्थोटिक्स (Orthotics) में स्नातक और फिजियोथेरेपी में परास्नातक में प्रवेश DUET के माध्यम से दिया जाएगा।

परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।  डीयू नामांकन के चेयरपर्सन राजीव गुप्ता ने कहा गैर-नेट उम्मीदवार जो पीएचडी और एमफिल कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं, उन्हें डीयूईटी 2021 की परीक्षा देनी होगी।

गुप्ता ने कहा, 'इस साल, दिल्ली विश्वविद्यालय DUET के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। यह उम्मीदवारों की प्रमुख मांगों में से एक थी। सभी प्रवेश परीक्षाएं एनटीए के माध्यम से कंप्यूटर आधारित मोड मे आयोजित की जाएंगी।'

पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय ने शनिवार को घोषणा की थी कि स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त तक जारी रहेगी, जबकि पीजी, एमफिल और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक आवेदक 26 जुलाई से 21 अगस्त के बीच पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने कहा था कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पिछले वर्षों की तरह योग्यता के आधार पर होगा। श्री गुप्ता ने कहा, "प्रवेश शाखा कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ कट-ऑफ तय करने के तौर-तरीकों पर काम कर रही है ताकि दाखिले के दौरान होंने वाली कठिनाईयो से बचा जा सके।"

कटऑफ सितंबर में पंजीकरण प्रक्रिया बंद होने के कम से कम एक सप्ताह बाद सितंबर की शुरुआत मे घोषित किया जा सकता है। आधिकारियो का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और छात्रों को कॉलेजों या विभागों मे आने की आवश्यकता नहीं होगी।

टॅग्स :दिल्लीexamएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'