लाइव न्यूज़ :

डीटीसी बस खरीद: भाजपा विधायक के खिलाफ आप मंत्री की याचिका पर हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:26 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मानहानि याचिका पर एक पक्षीय अंतरिम आदेश देगा। गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा 1000 लो फ्लोर बसों की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर बयान दिया था। न्यायमूर्ति आशा मेनन ने गहलोत के वकील को सुनने के बाद कहा, “प्रतिवादियों की ओर से कोई पेश नहीं हुआ। हम इसमें आदेश पारित करेंगे।”गहलोत की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी गुप्ता ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा क्लीन-चिट दिए जाने के बावजूद लो फ्लोस बसों की खरीद के संदर्भ में मंत्री की ईमानदारी पर संदेह करते हुए कई ट्वीट किए। नायर ने कहा, “दिल्ली सरकार ने बसों के लिए निविदा जारी की थी। तय प्रक्रिया के बाद, इसे टाटा को प्रदान किया गया (लेकिन) हर तरह के आरोप लगाए गए। एक उच्चाधिकार समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सबकुछ उचित तरीके से हुआ।”उन्होंने कहा, “रिपोर्ट के बावजूद, कई ट्वीट में मुझे संदिग्ध ईमानदारी वाला व्यक्ति बताया गया।”अदालत को बताया गया कि सदन के पटल पर यद्यपि इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई और मंत्री ने इसपर जवाब भी दिया लेकिन गुप्ता ने अनुचित बयान देना जारी रखा। वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, “आप एक जिम्मेदार विधायक हैं..(यह) सदन के पटल पर उठाया गया और मैंने जवाब भी दिया। मैं महोदया से संरक्षण के लिये अंतरिम आदेश पारित करने का अनुरोध करता हूं।”गहलोत ने अपने दीवानी मानहानि मुकदमे में लो फ्लोर बसों की खरीद में अनियमितता के संबंध में कथित तौर पर निंदनीय बयान देने के लिये पांच करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। याचिका में गुप्ता की कथित मानहानिकारक टिप्पणियों को सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतबिहार: निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर का डीपफेक तस्वीर बनाकर युवक ने किया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष