लाइव न्यूज़ :

मप्र के धार जिले में पुलिस के डीएसपी ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:43 IST

Open in App

धार, (मप्र) नौ मार्च मध्य प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने धार जिले के एक गांव में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

धार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने मंगलवार को बताया कि भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भीम सिंह अहिरवार (60) ने सोमवार रात को डही कस्बे के पास गांव रेबड्डा में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि अहिरवार छुट्टी पर थे और यहां अपने परिवार के साथ थे।

पाटीदार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और फिलहाल अहिरवार के इस अतिवादी कदम उठाने का कारण सामने नहीं आ सका है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो