लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पूछा, DSP दविंदर के तार जम्मू-कश्मीर या दिल्ली में किससे जुड़े हैं, जांच होनी चाहिए, मोदी-शाह दें जवाब

By भाषा | Updated: January 14, 2020 14:53 IST

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ अब सामने आया है कि यही दविंदर सिंह पुलवामा का डीएसपी था। क्या दविंदर सिंह एक मेाहरा है। या देविंदर सिंह ही षड्यंत्र का सूत्रधार है? इस सारे मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कश्मीर घाटी में दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि इस बारे में गहन की जांच की जरूरत है कि क्या दविंदर के तार जम्मू-कश्मीर शासन एवं केंद्र के शासन में किसी से जुड़े हैं।

कांग्रेस ने कश्मीर घाटी में दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि इस बारे में गहन की जांच की जरूरत है कि क्या दविंदर के तार जम्मू-कश्मीर शासन एवं केंद्र के शासन में किसी से जुड़े हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को वक्तव्य देना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलवामा हमले में हमारे 42 जवान शहीद हो गए। हमने कई बार सवाल किया कि आरडीएक्स कौन लेकर आया? कई बार पूछा कि हमले के लिए इस्तेमाल कार सेना के काफिले में कैसे आ गई? मोदी जी, अमित शाह जी और राजनाथ सिंह जी ने इसका जवाब नहीं दिया।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ अब सामने आया है कि यही दविंदर सिंह पुलवामा का डीएसपी था। क्या दविंदर सिंह एक मेाहरा है। या देविंदर सिंह ही षड्यंत्र का सूत्रधार है? इस सारे मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।’’

कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘‘कहीं दविंदर सिंह के तार जम्मू-कश्मीर शासन या दिल्ली के शासन में ऐसे किसी व्यक्ति या समूह के साथ जुड़े हुए तो नहीं हैं जो भारत के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गहन जांच कराकर वक्तव्य दें।’’ 

टॅग्स :रणदीप सुरजेवालाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण