लाइव न्यूज़ :

बन गया ऐसा यंत्र, शराब की गंध आते ही बंद हो जाएगा कार का इंजन, नशे में कार में बैठना भी होगा मुश्किल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2018 14:54 IST

लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस भोपाल की एक छात्रा ने इस यंत्र का आविष्कार किया है।

Open in App

पटना, 11 अगस्त: शराब के नशे में गाड़ी चलाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है कि चार पहिया वाहनों में लगने वाली एक ऐसी मशीन का आवष्किार किया गया है, जिससे शराब पीकर कार चलाना असंभव हो जायेगा। उस मशीन को अगर कार के इंजन से जोड़ दिया जाए तो शराब की गंध मिलते ही वो मशीन कार के इंजन को बंद कर देगा। उसके बाद वो इंजन तब तक स्टार्ट नहीं होगा, जब तक वो शराबी कार से बाहर नहीं निकलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णियां जिले के भवानीपुर गांव की रहने वाली बेटी ऐश्वर्य प्रिया ने  इस मशीन के आविष्कार किया है, जिसके कारण ऐश्वर्य को पुणे के एक प्रतियागिता में प्रथम स्थान हुआ है। बताया जाता है कि ऐश्वर्य प्रिया फिलहाल भोपाल के लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से बीटेक कर रही है। ऐश्वर्य के पिता रवि गुप्ता के अनुसार कई महीनों से वो अपने दो दोस्तों के साथ इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रही थी। कॉलेज के प्रोफेसर इस काम में उसकी मदद कर रहे थे। कडी मेहनत के बाद ऐश्वर्य को ये सफलता मिली है। ऐश्वर्य का आविष्कार पूरे देश में क्रांति ला सकता है। इससे सडक हादसों को बहुत हद तक रोका जा सकता है। ऐश्वर्य ने अपना ये आविष्कार अपने पिता रवि गुप्ता और माता इंदू देवी को समर्पित किया है। रवि गुप्ता के अनुसार ऐश्वर्य को इस सफलता के लिए पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर इनोवेटिव मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। ऐश्वर्य ने अपने प्रोजेक्ट को नाम दिया है 'अल्कोहल डिटेक्टर एंड ऑटोमेटिक इंजन लॉकिंग सिस्टम'। इस मशीन को कार से लगाने की कुल कीमत सिर्फ नौ सौ रुपये होगी।

बताया जाता है कि ये मशीन बहुत कम जगह लेती है, इसलिए इसे कार या किसी भी बडे वाहन के डैश बोर्ड पर रखा जा सकता है। इस मशीन का एक तार गाडी की बैटरी और दूसरा तार कार के इंजन से जोड दिया जाए तो ये काम करने लग जायेगा। दोनों जगह मशीन का तार जोर देने के बाद जैसे ही कोई आदमी शराब पीकर गाडी को स्टार्ट करेगा ये मशीन उस आदमी की सांस से अल्कोहल को डिटेक्ट कर लेगी। अल्कोहल की सूचना मिलते ही कार का इंजन बंद हो जायेगा। उसके बाद वो इंजर दोबारा तभी स्टार्ट होगी जब उस आदमी को कार से बाहर निकाला जायेगा। ऐश्वर्य प्रिया की ये मशीन न सिर्फ सड़क हादसों की संख्या को कम करेगी बल्कि हादसे में तबाह होने वाले परिवार को बचायेगी। कोई भी आदमी सिर्फ नौ सौ रुपये खर्च कर अपनी और अपनों की अनमोल जिंदगी को सुरक्षित रख सकेगा।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :दारू पीकर गाड़ी चलानाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत