लाइव न्यूज़ :

IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट गेट को ‘तोड़ने’ वाली एसयूवी का ड्राइवर गिरफ्तार, ‘स्ट्रीट वेंडर ने उसे रोकने की थी कोशिश’

By रुस्तम राणा | Updated: July 29, 2024 19:04 IST

कोचिंग सेंटर हादसे के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें ड्राइवर भी शामिल है। इस मामले में अब तक राऊ के आईएएस स्टडी सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लियाजिसने ओल्ड राजिंदर नगर में राऊ के आईएएस कोचिंग सेंटर के गेट तोड़ने में योगदान दियामामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक एसयूवी के चालक को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर जलभराव वाली सड़क को पार किया और ओल्ड राजिंदर नगर में राऊ के आईएएस कोचिंग सेंटर के गेट तोड़ने में योगदान दिया, जहां शनिवार को बाढ़ के कारण तीन यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों की मौत हो गई थी।

कोचिंग सेंटर हादसे के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें ड्राइवर भी शामिल है। इस मामले में अब तक राऊ के आईएएस स्टडी सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस ने एसयूवी चालक के बारे में क्या कहा

डीसीपी ने कहा कि एसयूवी चालक को एक वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया था, जिसमें आरोपी अपने वाहन पर बहुत तेज़ गति से कोचिंग संस्थान से गुज़रता हुआ दिखाई दे रहा था और बाद में इमारत का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

डीसीपी (सेंट्रल) एम हर्षवर्धन ने कहा, "कोचिंग सेंटर चलाने वाले बेसमेंट स्पेस के मालिकों सहित पांच और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसने एसयूवी चलाई और बिल्डिंग के गेट को नुकसान पहुंचाया, जिससे बारिश का पानी बेसमेंट में घुस गया और बाढ़ आ गई।" 

हर्षवर्धन ने कहा कि फोर्स गोरखा के ड्राइवर को बीएनएस सेक्शन 105 (गैर इरादतन हत्या) सहित अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए चालक और वाहन की पहचान की।

यूपीएससी के 3 उम्मीदवारों की मौत

उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के नेविन दलविन की मौत ओल्ड राजिंदर नगर में राउ स्टडी सर्किल की बिल्डिंग के बेसमेंट में बारिश के कारण पानी भर जाने से हो गई। इस मामले में कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसIASदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया