लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः करोड़ों रुपये के पान मसाले की अवैध बिक्री के मामले में पाक नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:38 IST

डीजीजीआई के अफसरों ने शनिवार और रविवार को इंदौर में आरोपी के पांच गोदामों और उसके घर पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया और उसके बाद गिरफ्तारी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअवैध तरीके से करोड़ों रुपये का पास मसाला बेचने के मामले में केंद्रीय जीएसटी आसूचना अधिकारियों ने पाकिस्तान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।बयान के अनुसार गोदामों में पान मसाला/तंबाकू गुप्त तरीके से रखा मिला जिसे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य पड़ोसी राज्यों के अनेक जिलों में बेचने के लिए रखा गया था।

भोपालः मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन में भी अवैध तरीके से करोड़ों रुपये का पास मसाला बेचने के मामले में केंद्रीय जीएसटी आसूचना अधिकारियों ने पाकिस्तान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यहां से करीब 195 किलोमीटर दूर इंदौर में माल एवं सेवा खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया जो दीर्घ अवधि के वीजा पर आया था। 

डीजीजीआई के अफसरों ने शनिवार और रविवार को इंदौर में आरोपी के पांच गोदामों और उसके घर पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया और उसके बाद गिरफ्तारी हुई। डीजीजीआई, भोपाल जोन के अतिरिक्त महानिदेशक द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘तलाशी के दौरान करीब 2.25 करोड़ रुपये अनुमानित मूल्य के पान मसाला/तंबाकू का बेहिसाब स्टॉक जब्त किया गया।’’

बयान के अनुसार गोदामों में पान मसाला/तंबाकू गुप्त तरीके से रखा मिला जिसे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य पड़ोसी राज्यों के अनेक जिलों में बेचने के लिए रखा गया था। वक्तव्य के अनुसार आवासीय परिसरों पर तलाशी के दौरान 66.47 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गयी। इसमें कहा गया कि आरोपी ने अधिकारियों को दिये बयान में कबूल किया कि यह नकदी पान मसाला और तंबाकू की बिक्री से अर्जित हुई है जिसे बिना बिल तथा बिना जीएसटी भुगतान के बेचा जा रहा था। 

डीजीजीआई की प्रारंभिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि आरोपी और उसके साथियों ने करीब 40 करोड़ मूल्य के माल पर करीब 18.80 करोड़ रुपये की जीएसटी का चूना लगाया। यह माल अप्रैल 2019 से मई 2020 की अवधि में अवैध तरीके से नकद में बेचा गया। इतने बड़े पैमाने पर कर चोरी को देखते हुए राजस्व बचाने के लिहाज से अचल संपत्तियों और बैंक खातों की अस्थायी कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

बयान में कहा गया, ‘‘इस प्रक्रिया के तहत आरोपी और उसके साथियों की तीन अचल संपत्तियां तथा पांच बैंक खाते अस्थायी रूप से बुधवार को कुर्क कर लिये गये।’ इसमें कहा गया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया तथा इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे 17 जून तक की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बयान के अनुसार, ‘‘डीजीजीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान का पासपोर्ट रखता है।’’

एक अधिकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार 33 वर्षीय व्यक्ति पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकबाबाद शहर का निवासी है। देश के अधिकतर राज्यों में गुटखा बिक्री पर पाबंदी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 25 मार्च से लगे लॉकडाउन में पूरे भारत में पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगी है। डीजीजीआई के बयान में कहा गया, ‘‘डीजीजीआई को मिले साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि कुछ अवैध विक्रेताओं ने दुर्भागय से इस परिस्थिति का फायदा उठाया हो सकता है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण