लाइव न्यूज़ :

‘ड्रीम गर्ल’ की कलाकार रिंकू सिंह निकुंभ का कोविड-19 जटिलताओं की वजह से निधन

By भाषा | Updated: June 5, 2021 01:37 IST

Open in App

मुंबई, चार जून ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आईं अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का असम के एक अस्पताल में कोविड-19 संबंधी जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। उनकी रिश्तेदार चंदा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अभिनेत्री 35 साल की थीं।

निकुंभ 25 मई को संक्रमित पाई गई थीं और शुरू में वह घर में पृथकवास में रह रही थीं लेकिन बाद में उन्हें तेजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और दो जून को उनका निधन हो गया।

चंदा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ संक्रमित पाए जाने के बाद उसने घर में ही रहने का फैसला किया था। 25 मई से 28 मई तक उसे तेज बुखार था। इसके बाद हमने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। उसे अगले दिन आईसीयू में भेज दिया गया। उसने हमें बताया था कि वह काफी कमजोरी महसूस कर रही है। इसके अलावा वह अस्थमा से पीड़ित थी और सांस लेने संबंधी दिक्कतें थीं। उसका ऑक्सीजन स्तर गिर गया और दो जून को सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि निकुंभ ने टीके की पहली खुराक सात मई को ली थी। अभिनेत्री अंतिम बार आदर जैन की फिल्म ‘हेल्लो चार्ली’ में नजर आई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए