लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने दिल्ली सरकार को 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे

By भाषा | Updated: April 30, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने में मदद के उद्देश्य से दिल्ली सरकार को 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों की ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डीआरडीओ ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कर रहा है।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की तात्कालिक आवश्यकता को पूरा करने के वास्ते, डीआरडीओ विभिन्न अस्पतालों की जरूरत को पूरा करने के लिए बड़े आकार के ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्रम में, डीआरडीओ ने दिल्ली सरकार को कल 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार को सौंपे गए सिलेंडरों में 10,000 लीटर ऑक्सीजन रखी जा सकती है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी क्षमता के 40 ऑक्सीजन सिलेंडर शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिकारियों को सौंपे जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल दिल्ली के छतरपुर स्थित सरदार पटेल कोविड देखरेख केंद्र में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए