लाइव न्यूज़ :

Dragon Fruit: बदल गया इस फल का नाम, अब 'कमलम' नाम से जाना जाएगा, जानिए इसके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2021 14:11 IST

ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) का नाम गुजरात सरकार ने बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अनुसार अब इसे राज्य में 'कमलम' के नाम से जाना जाएगा। गुजरात सरकार ने पेटेंट के लिए आवेदन भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ड्रैगन फ्रूट’ का नाम गुजरात सरकार ने कमलम रखने का फैसला किया हैगुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने की घोषणा, सीएम के अनुसार- कमल की तरह दिखता है इसलिए कमलम नामड्रैगन फ्रूट की गुजरात में कच्छ, नवसारी सहित सौराष्ट्र के कई इलाकों में होती है पैदावार, सबसे महंगे फलों में ये शामिल है

पूरी दुनिया में ‘ड्रैगन फ्रूट’ (Dragon Fruit) के नाम से मशहूर फल का नाम गुजरात सरकार ने बदल दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस संबंध में बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि अब ये फल 'कमलम' के नाम से जाना जाएगा।

रूपाणी ने ये भी बताया कि राज्य सरकार ने ‘ड्रैगन फ्रूट’ का नाम संस्कृत शब्द ‘कमलम’ करने के पेटेंट के लिए आवेदन भी किया है। रूपाणी ने कहा कि इस फल के नाम में ड्रैगन शब्द ठीक नहीं है। इससे लगता है कि ये चीन का फल है। इसलिए इसका नाम बदलने का फैसला लिया गया है।

ड्रैगन फ्रूट या 'कमलम' क्या है, कहां पैदा होता है?

ड्रैगन फ्रूट की गुजरात में कच्छ, नवसारी सहित सौराष्ट्र के विभिन्न भागों में इसकी पैदावार होती है। गुजरात के सीएम रूपाणी के अनुसार राज्य के बंजर क्षेत्रों में इस फल की पैदावार होती है और यह फल शरीर में खून बढ़ाने में सहायक होता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय बाजार में उपलब्ध यह सबसे महंगा फल है। कैक्टस प्रजाति के पौधों में यह फल उगता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने के लिए लोग इसे खाते हैं। 

भारत के अलावा ये अमेरिका, कैरीबियन देशों, ऑस्ट्रेलिया, चीन, वियतनाम जैसे देशों में भी पैदा किया जाता है। इस फल का नाम ड्रैगन फ्रूट 1963 में दिया गया था क्योंकि इसकी बाहरी परतों पर ड्रैगन की खाल की तरह कांटे निकले होते हैं।

अमेरिका से आया ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में मुख्य तौर पर ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, फाइबर्स और विटमिन सी पाया जाता है। इसके ऑरिजिन के बारे में कहा जाता है कि ये मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अल-सल्वाडोर और दक्षिणी अमेरिका से आया। इसे पिटाया (Pitaya) या पिटहाया (Pithaya) भी कहते हैं। ये शब्द मेक्सिको से आए। अमेरिका में कुछ जगहों पर इसे स्ट्रॉबेरी पीयर भी कहा जाता है। 

'कमल की तरह दिखता है इसलिए कमलम नाम'

फल का नाम ‘कमलम’ क्यों रखा गया है, यह पूछे जाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘किसानों का कहना है कि यह कमल के फूल की तरह दिखता है और इसी वजह से हमने इसे कमलम नाम देने का फैसला किया है।’ 

वैसे बता दें कि ‘कमल’ बीजेपी का भी चुनाव चिह्न है और पार्टी की गुजरात इकाई के मुख्यालय का नाम भी ‘श्री कमलम’ है। हालांकि रूपाणी ने कहा कि फल का नाम बदलने के पीछे कोई राजनीतिक सोच नहीं है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विजय रुपानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह