लाइव न्यूज़ :

Book Launch Event "THE CHURN": डॉक्टर विजय दर्डा की किताब 'द चर्न' का हुआ विमोचन, प्रफुल पटेल ने दी पुस्तक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2025 18:33 IST

पुस्तक का संक्षिप्त परिचय देते हुए एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि इसमें 18 वर्षों में विजय दर्डा के संसद में जो अनुभव रहे हैं, यात्रा रही है, उनका कुछ अंश, विचार उनके भाषण अथवा उनके उस समय के लिखे हुए लेखों का संग्रह है।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी में दिल्ली में गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन विजय दर्डा की किताब 'द चर्न' का विमोचन हुआ। इस मौके पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज हमारे बड़े भाई, मित्र और संसद में 18 वर्षों तक हमारे साथी रहे डॉक्टर विजय दर्जा जी की पुस्तक का विमोचन हुआ है। उन्होंने पुस्तक के नाम को लेकर कहा कि पुस्तक का नाम बहुत विचारवान है। जीवन की हर घड़ी में चर्न (मंथन) होता ही है। फिर चाहें राजनैतिक, सामाजिक या फिर पारिवारिक समेत हर क्षेत्र में ही क्यों न हो। 

पुस्तक का संक्षिप्त परिचय देते हुए पटेल ने कहा कि इसमें 18 वर्षों में उनके संसद में जो अनुभव रहे हैं, यात्रा रही है, उनका कुछ अंश, विचार उनके भाषण अथवा उनके उस समय के लिखे हुए लेखों का संग्रह है। पुस्तक के लेखक को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली के बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि उन्हें पूरा महाराष्ट्र विजय बाबू के नाम से जानता है। वह एक ऊंचे विचार वाले व्यक्ति हैं। उनके परिवार में राष्ट्र के प्रति एक अद्भुत सोच रही है। 

एनसीपी नेता ने अपने संबोधन में यह कहा कि विजय दर्डा जी ने 18 वर्ष के अपने संसद में दिए गए भाषणों में राष्ट्र के प्रति प्रेम भाव दिखाया है और उन सभी चीजों का संग्रहण इस पुस्तक में किया है, जिससे हमें वह क्षण पुन: स्मरण होने वाला है। इस मौके पर एनसीपी नेता ने दर्डा को अनेक बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोंगों से पुस्तक में दिए गए दर्डा के संस्मरणों को पढ़ने का आग्रह किया। 

बुक लॉन्च के इस कार्यक्रम में भाजपा के सीनियर नेता शहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, टीवी जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई, आचार्य लोकेश मुनि जी जैसे कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :प्रफुल्ल पटेलShahnawaz Hussainराजीव शुक्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

क्रिकेटसनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तान के अबरार अहमद को खरीदने को लेकर BCCI की ओर से आया बयान

भारत'जितनी लड़ाई ट्रंप ने करवाई है...': राजीव शुक्ला ने ईरान युद्ध और खामेनेई की हत्या को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर ‘नोबेल पुरस्कार’ का कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह