लाइव न्यूज़ :

डॉ. अरुणाभा घोष को मिला साल 2022 का एशिया गेम चेंजर अवॉर्ड, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके कार्य को किया गया सम्मानित

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 28, 2022 21:07 IST

विश्व के जानमाने पर्यावरणविद और सीईईडब्ल्यू के सीईओ डॉक्टर अरुणाभा घोष को साल 2022 के एशिया गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर अरुणाभा घोष को साल 2022 के एशिया गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गयायह सम्मान उन्हें विश्व में जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबिलिटी के लिए किये गये कार्य के लिए मिला हैडॉ घोष विश्व की कई सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को बतौर सलाहकार अपनी सेवाएं दे चुके हैं

दिल्ली: एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के सीईओ डॉक्टर अरुणाभा घोष को साल 2022 के एशिया गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बीते गुरुवार को न्यूयॉर्क में डॉक्टर अरुणाभा घोष को यह सम्मान भारत और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबिलिटी के मुद्दे पर उनके द्वारा किये योगदान को दिया गया।

एशिया सोसाइटी प्रत्येक वर्ष कई क्षेत्रों में उन प्रबुद्ध लोगों को एशिया गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित करती है, जिन्होंने एशिया सहित दुनिया के सुंदर भविष्य बनाने के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

साल 2022 के एशिया गेम चेंजर अवॉर्ड के नौवें साल में डॉक्टर अरुणाभा घोष के साथ न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग, कोप26 के प्रमुख आलोक शर्मा, मार्शल द्वीप समूह की कवि और जलवायु कार्यकर्ता कैथी जेटनिल-किजिनेर, इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड एनवायरनमेंट अफेयर्स के निदेशक मा जून, होप और पीसीएक्स समूह की संस्थापक व अध्यक्ष नैनेट मेडवेड, रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष राज शाह के साथ-साथ अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की अध्यक्ष जेनेट यांग को भी सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह में सीईईडब्ल्यू के सीईओ डॉ अरुणाभा घोष ने कहा, “मैं इस सम्मान के लिए बहुत आभारी हूं। जलवायु परिवर्तन, इंसानियत के सामने केवल दूसरी सबसे बड़ी चुनौती है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि हमारे पास विभिन्न संस्कृतियों, लिंगों और अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले मनुष्यों के बारे में जानकारी की बेहद कमी है। हमें जोखिम के लिहाज से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए कमजोर लोगों की स्थितियों को समझना होगा। हमें ऐसी परिस्थितियां बनानी होगी, जिसमें सभी के लिए एक साझी जमीन तलाशी जा सके। इसके अलावा, वातावरण को उथल-पुथल करने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हमें उन लोगों के आस-पास संस्थाओं का निर्माण करना चाहिए, जिनकी समस्याओं के लिए हम काम करने और उसे समझने का दावे करते हैं।”

भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणवीद डॉ अरुणाभा घोष दुनिया भर में विभिन्न सरकारों, उद्योगों, नागरिक समाज और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए बतौर सलाहकार काम किया है। वर्तमान में वे भारत सरकार के जी20 फाइनेंस ट्रैक एडवाइजरी ग्रुप में शामिल हैं और 2022-23 में भारत की जी20 प्रेसिडेंसी के लिए शेरपा ट्रैक को सलाह देते हैं। इसके अलावा 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने डॉ. घोष को गैर-सरकारी क्षेत्रों द्वारा नेट-जीरो घोषणाओं की विश्वसनीयता और जवाबदेही पर गठित उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ समूह में नियुक्त किया है।

इससे पूर्व डॉ अरुणाभा घोष संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा नामांकित होकर साल 2018 से यूएन कमेटी फॉर डेवलपमेंट पॉलिसी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ग्लोबल कमीशन ऑन इकोनॉमिक्स ऑफ वॉटर के भी सदस्य डॉ अरुणाभा घोष को साल 2020 में भारत सरकार ने भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति (एसटीआईपी2020) के लिए एनर्जी, एनवायनरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज ट्रैक का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया था। साल 2022 में ही डॉ. घोष को इंडोनेशिया की जी20 प्रेसीडेंसी के लिए टी-20 टास्क फोर्स ऑन क्लाइमेट एंड एनर्जी का सह-अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

मालूम हो  कि एशिया गेम चेंजर अवॉर्ड के पूर्व विजेताओं में आगा खान, अलीबाबा के संस्थापक जैक मा, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, टेनिस चैंपियन नाओमी ओसाका, वास्तुकार आईएम पेई, पेप्सी की पूर्व सीईओ इंदिरा नूयी और योयो मा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

टॅग्स :भारतसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?