लाइव न्यूज़ :

डीपीआरओ का वाहन चालक साथी समेत लूट के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:50 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 25 अक्टूबर भदोही में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) की सरकारी गाड़ी का प्रयोग कर चालक और उसके साथी द्वारा कथित तौर पर लूट किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले में चालक समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के बाद लूटी गई छह मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल बरामद किया गया है।

भदोही के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रविंद्र वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि डीपीआरओ के वाहन चालक धीरज दुबे और उसके साथी कार्तिक दुबे को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि औराई थाना के उपरौठ स्थित एक सरकारी शराब की दुकान पर डीपीआरओ की गाड़ी को देखकर संदेह के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने वाहन चालक धीरज दुबे और कार्तिक दुबे को हिरासत में ले लिया। दोनों पर पहले से लूट के कई मामले दर्ज हैं।

एएसपी ने बताया आरोपियों के पास से बिलकुल असली जैसी दिखने वाली एक नकली पिस्टल और लूट की छह बाइक और आठ मोबाइल बरामद हुई हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे किसी को भी पिस्टल दिखा कर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लेते थे। बाद में धीरज परिवहन विभाग से फ़र्ज़ी कागज़ बनवाकर लूटे वाहनों को बेच देता था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?