लाइव न्यूज़ :

डीपीसीसी ने पिछले दो महीने में 16 अवैध प्लास्टिक उत्पादन इकाईयां बंद की

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीने में 16 अवैध प्लास्टिक उत्पादन इकाइयों को कामकाज बंद करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि डीपीसीसी के दलों ने बवाना और नरेला औद्योगिक क्षेत्रों में फरवरी और मार्च के दौरान 25 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया था और पाया था कि इनमें से सिर्फ नौ ही नियमों का पालन कर रही हैं।

वहीं 16 इकाइयां प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 का उल्लंघन करती पाई गईं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन्हें संचालन के लिए डीपीसीसी से अनुमति प्राप्त नहीं है। इनके द्वारा बनाए जा रहे प्लास्टिक के थैलों की मोटाई उचित (50 माइक्रोन्स से कम) नहीं थी।

उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं कर रही इन 16 इकाइयों को कामकाज बंद करने के लिए कहा गया है और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के लिए मुआवजे के तौर पर इन पर 12.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर