लाइव न्यूज़ :

दहेज हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा और अर्थदंड

By भाषा | Updated: October 23, 2021 10:13 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 23 अक्टूबर बहराइच जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के 2001 के मामले में मृतका के पति व सास को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मुन्नू लाल मिश्र ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अभियोजन व बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने शुक्रवार को मृतका ननकन्नी की सास रईसा खातून व पति मोहम्मद उमर को दोषी करार देते हुए दोनों को उम्र कैद व 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला जज के आदेशानुसार अर्थदंड नहीं चुकाने पर दोषियों को एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मिश्र ने घटना के संदर्भ में बताया कि बेचू नाम के एक व्यक्ति की बेटी ननकन्नी का निकाह 1993 में बहराइच जिले के नानपारा थाना अंतर्गत बेन्दुभार गांव निवासी मोहम्मद उमर उर्फ नेम्बर के साथ हुआ था। ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने के कारण ननकन्नी को प्रताड़ित करते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि दो मई 2001 की दोपहर मोहम्मद उमर व रईसा खातून ने केरोसिन छिड़ककर ननकन्नी को जिन्दा जला दिया। ननकन्नी (22) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।

अधिवक्ता मिश्र ने बताया कि ननकन्नी के पिता बेचू ने नानपारा कोतवाली में हत्या, दहेज अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत बेटी के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वारदात के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान ननकन्नी ने अपने साथ हुई घटना के विषय में अपने मायके वालों, पुलिस व मजिस्ट्रेट के समक्ष मृत्यु पूर्व बयान दिया व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवती को जलाकर हत्या करने के प्रमाण मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?