लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर अब दोहरी घुसपैठ, पहली बार आतंकियों का साथ देने के लिए पाक सेना ने भेजा क्वाडकाप्टर, सेना ने नाकाम की कोशिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 13, 2023 13:56 IST

पाक सेना ने पहली बार आतंकियों की मदद की खातिर रिमोट संचालित क्वाडकाप्टर को एलओसी के उस एरिया में भारतीय क्षेत्र में उड़ाया था जहां भारतीय जवान आतंकियों की घुसपैठ से जूझ रहे थे। भारतीय सेना ने क्वाडकाप्टर को मार गिराया और घुसपैठियों को वापस जाने को मजबूर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी पार कर घुसने की कोशिश कर रहे थे आतंकीपाकिस्तान ने उसी दौरान ध्यान भटकाने के लिए रिमोट संचालित क्वाडकाप्टर भी भेजाभारतीय सेना ने क्वाडकाप्टर को मार गिराया और घुसपैठियों को वापस जाने को मजबूर कर दिया

जम्मू: शनिवार, 13 मई की सुबह बारामुला जिले के उड़ी इलाके के गोहाला सेक्टर में एलओसी पार कर इस ओर आने वाले आतंकियों के एक गुट से मुठभेड़ में सेना का एक जेसीओ जख्मी हो गया जिसे श्रीनगर के सैनिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अंतिम समाचार मिलने तक घुसने की कोशिश करने वाले आतंकी अभी मिले नहीं थे। इस घुसपैठ के प्रयास की खास बात यह थी कि पाक सेना ने पहली बार आतंकियों और क्वाडकाप्टर की दोहरी घुसपैठ एक ही समय पर करवा कर भारतीय सेना को चौंकाया था।

सेना के प्रवक्ता ले कर्नल एमरान मुसवी के मुताबिक, पाक सेना ने पहली बार आतंकियों की मदद की खातिर रिमोट संचालित क्वाडकाप्टर को एलओसी के उस एरिया में भारतीय क्षेत्र में उड़ाया था जहां भारतीय जवान आतंकियों की घुसपैठ से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घुसपैठ के प्रयास के बाद इलाके में छेड़े गए ऑपरेशन हरि के तहत भारतीय जवानों ने हिम्मत दिखाते हुए एकसाथ दोनों मोर्चों पर पाकिस्तानी कोशिश को मात दी। पाक सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में उड़ाया जा रहा क्वाडकाप्टर कुछ गोलियो की बौछार के बाद ही एलओसी के पार जा गिरा।

हालांकि अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो पाया है कि घुसपैठ का प्रयास करने वालों की संख्या कितनी थी पर सूत्रों के अनुसार उनमें से एक या दो गोली लगने से जख्मी जरूर हुए हैं। यह दावा तलाशी अभियान के दौरान मिले ताजा खून के धब्बों के आधार पर किया गया था।  घुसपैठियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जेसीओ अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जिसे श्रीनगर के 92 बेस सैनिक अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सेना के प्रवक्ता का कहा था कि इलाके में छुपे हुए आतंकियों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इन आतंकियों को या तो मार गिराया जाएगा या फिर पकड़ लिया जाएगा। वे इस संभावना से भी इंकार नहीं करते कि कुछ आतंकी घुसपैठिए वापस एलओसी पार कर पाक कब्जे वाले कश्मीर में वापस लौटने में सफल हो सकते हैं।

सैन्य प्रवक्ता ने माना कि पहली बार घुसपैठ के प्रयास के दौरान घुसपैठियों की मदद की खातिर पाकिस्तानी सेना द्वारा मुठभेड़ और तलाशी अभियान वाले क्षेत्र में क्वाडकाप्टर उड़ाने की घटना ने इसे फिर साबित किया है कि एलओसी पर ऐसी कोशिश करने वालों और पाक सेना के बीच गहरा नाता है। यह बात अलग है कि पाक सेना ऐसी घुसपैठों को समर्थन देने से हमेशा इंकार करते हुए घुसपैठियों को भटके हुए लोग करार देती रही है और कभी भी एलओसी पर मारे गए पाकिस्तानी नागरिकों के शवों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं होती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाएलओसीPakistan Armyआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर