लाइव न्यूज़ :

यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो डबल डेकर बस की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2022 09:01 IST

बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली की ओर जा रही दो डबल डेकर बसों की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार सुबह यूपी में बाराबंकी में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार से दिल्ली जा रही दो डबल डेकर बसों की टक्कर में 8 लोगों की मौत, करीब 20 घायलएक डबल डेकर बस ने दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी थी, इसकी वजह से हादसा हुआ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह दो डबल डेकर बसों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है।  तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसा बाराबंकी में हुआ। लोनी कटरा थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों की टक्कर हुई। घटना के बाद मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

बिहार से दिल्ली जा रही थी बस

सामने आई जानकारी के अनुसार बसें बिहार से दिल्ली जा रही थी। ये बसे बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक डबल डेकर बस ने दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पॉइंट 25 पर हुई है।

फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इससे पहले पिछले हफ्ते रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंशीगंज के पास रायबरेली- प्रयागराज राजमार्ग पर राख से लदा एक ट्रक कार पर पलट गया जिससे कार में सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

वहीं, इसी साल मई में बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके में पल्हरी चौराहे के निकट अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रहे एक कंटेनर से हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील