लाइव न्यूज़ :

'मैं अपनी जाति छिपाना नहीं चाहता', वायरल स्कूल सर्टिफिकेट में ओबीसी श्रेणी में दिखाए जाने के बाद बोले शरद पवार

By रुस्तम राणा | Updated: November 14, 2023 20:03 IST

पवार का यह बयान उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से संबंधित दिखाने वाला एक कथित प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है। एनसीपी सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दस्तावेज़ को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी जाति छिपाना नहीं चाहते हैं NCP प्रमुख का यह बयान एक कथित प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया हैउन्होंने कहा- उनके मन में ओबीसी समुदाय के लिए पूरा सम्मान है, लेकिन वह उस जाति को छिपाना नहीं चाहते

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी जाति छिपाना नहीं चाहते हैं और उन्होंने कभी इसे माध्यम बनाकर राजनीति नहीं की है। पवार का यह बयान उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से संबंधित दिखाने वाला एक कथित प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है। एनसीपी सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दस्तावेज़ को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया।

राकांपा प्रमुख प्रमुख मराठा समुदाय से हैं, जो महाराष्ट्र की आबादी का 30 प्रतिशत से अधिक है। पवार ने कहा कि उनके मन में ओबीसी समुदाय के लिए पूरा सम्मान है, लेकिन वह उस जाति को छिपाना नहीं चाहते जिसमें उनका जन्म हुआ है। पवार ने कहा, "पूरी दुनिया मेरी जाति को जानती है और मैंने जाति के आधार पर अपनी राजनीति नहीं की है और न ही ऐसा करूंगा। लेकिन समुदाय के मुद्दों को हल करने के लिए मैं सब कुछ करूंगा।"

मराठा समुदाय के लिए कोटा के बारे में बात करते हुए, राकांपा संस्थापक ने कहा कि आरक्षण देने की शक्ति राज्य और केंद्र सरकारों के दायरे में है। उन्होंने कहा, "मराठों के लिए आरक्षण को लेकर युवा पीढ़ी की भावना बहुत तीव्र है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, लेकिन इस मामले में निर्णय लेने की शक्ति राज्य और केंद्र के पास है।" 

मराठा समुदाय शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है। राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन देखा जा रहा है, हाल ही में कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।

टॅग्स :शरद पवारNCPOBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील