लाइव न्यूज़ :

"अजित पवार वापस आएंगे या नहीं, पता नहीं लेकिन परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करूंगी", सुप्रिया सुले ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 23, 2023 13:51 IST

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि एनसीपी में अजित पवार की लड़ाई वैचारिक है लेकिन उनके अलग होने से परिवार की एकजुटता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले ने कहा कि एनसीपी में अजित पवार की लड़ाई वैचारिक हैउन्होंने कहा कि एनसीपी में हुए दो फाड़ का परिवार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगासुप्रिया सुले ने एनसीपी में हुए विभाजन के लिए सीधे तौर पर भाजपा को दोषी ठहराया

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी के एक धड़े के साथ भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने वाले अपने चचेरे भाई अजित पवार के बारे में कहा कि एनसीपी में अजित पवार की लड़ाई वैचारिक है लेकिन उनके अलग होने से परिवार की एकजुटता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने एनसीपी में हुए दो फाड़ के लिए सीधे तौर पर भाजपा को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अजीत पवार के साथ पार्टी में हो रही लड़ाई "वैचारिक" है और बतौर परिवार के सदस्य वो आज भी शरद पवार के भतीजे हैं।

सुले ने अजित पवार के पार्टी छोड़ने पर कहा, "यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है क्योंकि उनके साथ विचारधारा का टकराव है। मैंने अपना चुनाव भाजपा के खिलाफ लड़ा, इसलिए जब हमारी टीम का एक हिस्सा भाजपा के साथ जाने का निर्णय लेती है तो पार्टी में कई तरह का टकराव पैदा होता है।"

उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि मेरे लिए ये सिर्फ पार्टी का बंटवारा नहीं है बल्कि ये एक भावनात्मक विभाजन भी है। आख़िरकार, राजनीति नीतियों और विचारधाराओं पर ही होती है। यह कोई व्यावसायिक लेन-देन तो है नहीं कि मुझे आज यहा नौकरी करनी है और फिर उसे छोड़कर दूसरी जगह जाना है।"

एनसीपी चीफ शरद पवार की बेटी ने अजित पवार को लेकर कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनके अलग होने का कोई विशेष कारण है और वे कोई आरोप भी नहीं लगा रहे हैं। हमारे और उनके बीच में सवाल सिर्फ यह है कि बीजेपी से हाथ मिलाया जाए या नहीं। पार्टी के कुछ सदस्य इससे सहमत थे, जबकि हम इससे सहमत नहीं थे। मुझे लगता है यही एकमात्र कारण था कि उन्होंने पार्टी छोड़ी।"

टॅग्स :Supriya Suleशरद पवारSharad PawarNCPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए