लाइव न्यूज़ :

'मुस्लिम उम्मीदवार को कभी वोट मत देना', कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2023 17:22 IST

इससे पहले कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल ने भी टीपू सुल्तान को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान के चाहने वालों को जिंदा नहीं रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक ने लोगों से कहा, आप गलती से भी मुसलमानों को वोट न देंसाथ ही राज्य के मुसलमानों की तुलना मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान से कीकांग्रेस ने भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के इस बयान की आलोचना की

बेंगलुरु:कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही टीपू सुल्तान विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी के एक विधायक ने अब विवादित बयान दिया है और राज्य के मुसलमानों की तुलना मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान से की है। उन्होंने लोगों से मुस्लिम उम्मीदवारों को वोट नहीं देने को कहा है। 

एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक के बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा, "सभी विधायक मुझसे पूछते हैं कि आपके निर्वाचन क्षेत्र (मुस्लिम मतदाता) में एक लाख टीपू सुल्तान हैं, तो आप बीजापुर से शिवाजी महाराज के वंशज कैसे जीते? भविष्य में बीजापुर में टीपू सुल्तान का कोई अनुयायी नहीं जीतेगा। केवल शिवाजी महाराज के वंशज जीतेंगे। हां या ना? आप गलती से भी मुसलमानों को वोट न दें।

इस बीच बीजेपी विधायक की मुस्लिमों पर विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने भाजपा विधायक के विवादित बयान पर कहा, "राज्य की राजनीति में इस तरह की कहानी लाना सही नहीं है। हम कन्नडिगा हैं और हम प्रगतिशील राजनीति पसंद करते हैं। आपको विकास गतिविधियों के बारे में बात करने और फिर वोट लेने की जरूरत है।" 

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल ने भी टीपू सुल्तान को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान के चाहने वालों को जिंदा नहीं रहना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने टीपू सुल्तान के वंशजों को भी जंगल में भेजने की बात कही थी। कोप्पल जिले के येलाबुर्ग से 15 फरवरी को उन्होंने कहा था, हम टीपू के वंशज नहीं हैं, हम टीपू के वंशजों को देश वापस भेजते हैं।

टॅग्स :BJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप