लाइव न्यूज़ :

पीओके पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं: कांग्रेस नेता शशि थरूर

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:43 IST

बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हवाई हमलों पर सवाल उठाते हुए शशि थरूर ने कहा कि कई अंतर्राष्ट्रीय माध्यमों द्वारा बताया गया है कि कोई आतंकवादी हवाई हमले में नहीं मारा गया। 

Open in App
ठळक मुद्देअगर सरकार कहती है कि बहुत प्रभावी हमला था, कई आतंकवादी मारे गये तो उनकी तरफ से भी कुछ सबूत दिखा सकते थे।उन्होंने कहा कि 'कई अंतर्राष्ट्रीय माध्यमों ने बालाकोट हमले की तस्वीरें प्रकाशित कर यह सबूत दिया है कि बालाकोट हवाई हमले में कोई आतंकवादी नहीं मारा गया'।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरूवार को कहा कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है और उसने चीन को वह हिस्सा दिया है जो उसका नहीं है। उन्होंने कहा कि पीओके पर सरकार के रूख को लेकर उनका कोई मतभेद नहीं है लेकिन जिस तरीके से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद सरकार ने मुद्दे को ‘डील’ किया है वो संविधान के अनुरूप नहीं है। 

थरूर गुरूवार को आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा 'इंडिया इन क्राइसिस' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं से देश की छवि वैश्विक स्तर पर खराब हो रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं विदेश जाता हूं तो वहां लोग पूछते है कि भारत में गाय के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है... गाय के नाम पर मॉबलिंचिंग जैसी घटनाओं ने एक ऐसा माहौल बना दिया है जिसके कारण निवेशक देश में निवेश करने से कतरा रहे हैं।’’ 

बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हवाई हमलों पर सवाल उठाते हुए थरूर ने कहा कि कई अंतर्राष्ट्रीय माध्यमों द्वारा बताया गया है कि कोई आतंकवादी हवाई हमले में नहीं मारा गया। 

उन्होंने कहा कि 'कई अंतर्राष्ट्रीय माध्यमों ने बालाकोट हमले की तस्वीरें प्रकाशित कर यह सबूत दिया है कि बालाकोट हवाई हमले में कोई आतंकवादी नहीं मारा गया'। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने देखा है... सबूत तो उनके पास भी नहीं हैं.. हमारे पास भी नहीं हैं... सरकार के पास भी नहीं है। 

अगर सरकार कहती है कि बहुत प्रभावी हमला था, कई आतंकवादी मारे गये तो उनकी तरफ से भी कुछ सबूत दिखा सकते थे।’’ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आंकडों के अनुसार देश की सबसे बडी समस्या बेरोजगारी है और समष्टि अर्थशास्त्र (मेक्रो इकोनोमिक्स) माहौल के संतुलन को बनाने के लिये ठोस कदम उठाने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में मंदी का दौर है और निवेशकों का विश्वास कम हो गया है, बैंकों का एनपीए बढ गया है। बैंक कर्ज नहीं दे रहे है, नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा है और कारखाने बंद हो रहे हैं।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसबालाकोटधारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?