लाइव न्यूज़ :

2020-21 में कुल चंदे का 75 फीसदी भाजपा तो 11 फीसदी कांग्रेस को मिला, महामारी के दौरान चंदे में आई भारी कमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 09:07 IST

मंगलवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को 2020-21 में 4,77,54,50,077 रुपये से अधिक प्राप्त हुए, जो विपक्षी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राप्त 74,50,49,731 रुपये का लगभग 6.5 गुना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को 2020-21 में 4,77,54,50,077 रुपये से अधिक प्राप्त हुए।विपक्षी कांग्रेस पार्टी को 74,50,49,731 रुपये का चंदा मिला जो भाजपा का लगभग 6.5 गुना है।वित्त वर्ष 2019-20 में भाजपा को 785.77 करोड़ रुपये का चंदा मिला था।

नई दिल्ली: पिछले कई सालों की तरह ही साल 2020-21 में भी केंद्र में सत्ताधारी भाजपा को कारोबारियों और लोगों द्वारा दिए जाने वाले चंदे का करीब 75 हिस्सा मिला। चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों द्वारा दी जानकारी से यह पता चला है।

मंगलवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को 2020-21 में 4,77,54,50,077 रुपये से अधिक प्राप्त हुए, जो विपक्षी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राप्त 74,50,49,731 रुपये का लगभग 6.5 गुना है।

सभी दलों को मिला कुल चंदा 633.66 करोड़ रुपये से अधिक था। भाजपा को इसका लगभग 75 फीसदी प्राप्त हुआ, जबकि कांग्रेस ने 11 फीसदी पर कब्जा कर लिया।

भाजपा ने वित्त वर्ष 2020-21 में मिले चंदे की रिपोर्ट गत 14 मार्च को आयोग को सौंपी थी। निर्वाचन कानून के प्रावधानों के मुताबिक राजनीतिक दलों को 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे से जुड़ी जानकारी देनी होती है।

हालांकि, वित्त वर्ष 2019-20 में भाजपा को 785.77 करोड़ रुपये का चंदा मिला था जिससे पता चलता है कि कोरोना महामारी के दौरान इसमें भारी गिरावत देखी गई।रिपोर्ट से पता चलता है कि भाजपा को 2,206 दानदाताओं से चंदा मिला और उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को 1,059 दानदाताओं से चंदा मिला।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 26 दानदाताओं से 42.51 करोड़ रुपये मिले, इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 79 दानदाताओं से 26.26 करोड़ रुपये से अधिक मिले। माकपा को 226 दानदाताओं से 12.85 करोड़ रुपये मिले।

वहीं, बसपा को मिलने वाले 20 हजार रुपये से अधिक चंदों की संख्या  अब खत्म हो गई है और उसने लगातार दूसरे साल इसकी संख्या शून्य दिखाई है।

टॅग्स :चुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी