लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप कल भूल गए थे विजिटर बुक में महात्मा गांधी का नाम लिखा, आज श्रद्धांजलि देने के बाद बापू के लिए लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2020 11:57 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज व्यापक बातचीत होगी। दोनों नेताओं का उद्देश्य भारत..अमेरिका वैश्विक साझेदारी को विस्तार देना है। दोनों नेताओं ने सोमवार को एक-दूसरे की प्रशंसा की और दोनों लोकतांत्रिक देशों के लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य के वास्ते प्रतिबद्धता जतायी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति भवन में मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।  महात्मा गांधी को राज घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट में पेड़ लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत के दूसरे दिन के दौरे पर प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद राजघाट में डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर्स बुक में संदेश लिखा। ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका के लोग संप्रभुत्व और अद्भुत भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं- जो महान महात्मा गांधी का विजन है। ये एक बहुत बड़ा सम्मान है।' बीते दिन अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के दौरे के दौरान वहां के विजिटर बुक में ट्रंप ने महात्मा गांधी का नाम नहीं लिखा था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। विपक्ष के कई नेताओं ट्रंप के इस कृत्य की आलोचना की थी। 

 महात्मा गांधी को राज घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट में पेड़ लगाया। अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में लिखा था, 'मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। वह भारत के दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रंप और मेलानिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे तथा बापू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहां उन्हें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी भेंट की गई। राजघाट पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमहात्मा गाँधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील