लाइव न्यूज़ :

मेलानिया ट्रंप दिल्ली के इस सरकारी स्कूल जाएंगी, आने से पहले ही छिड़ा विवाद, भिड़े नेता

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2020 17:19 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल में हैप्पी क्लास का जायजा लेंगी। उनके इस स्कूल दौरे पर विवाद छिड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की पहली यात्रा पर 24 फरवरी सोमवार को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी आ रही हैंमेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल का करेंगी दौरा, स्कूल में चलने वाली हैप्पी क्लास का लेंगी जायजा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार 24 फरवरी को भारत के अपने पहले दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी आ रहीं हैं। मेलानिया ट्रंप अपनी इस यात्रा में दिल्ली के नानकपुरा में स्थित सरकारी स्कूल भी जाएंगी। इस स्कूल में मेलानिया हैपीनेस क्लास में बच्चों के बीच खुशियां बिखेरेंगी। एएनआई के मुताबिक मेलानिया ट्रंप के दौरे को लेकर दिल्ली के पार्षद मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेलानिया ट्रंप नानकपुरा के एक सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी। इसके लिए हम उन रास्तों का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं जहां से मेलानिया स्कूल जाएंगी। सभी नगर निगम के विभाग तैयारियों में जुटे हैं।

मेलानिया अभी भारत नहीं पहुंची लेकिन उनका स्कूल दौरा विवादों में घिर गया है। मेलानिया ट्रंप दिल्ली में नानकपुरा सरकारी स्कूल 25 फरवरी को जाएंगी। मेलानिया ट्रंप स्कूल दौर पर स्वागत कार्यक्रम को लेकर विवाद है। इस कार्यक्रम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम हटा दिया गया है। इन दोनों नेताओं का गेस्ट लिस्ट से नाम हटने के बाद भाजपा का बयान भी आया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि ऐसे मौकों पर ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत सरकार अमेरिका को यह सलाह नहीं देता कि कौन आएगा और कौन नहीं। इसलिए हम इस 'तू-तू मैं-मैं' में नहीं पड़ना चाहते। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि हैपीनेस क्लास सभी नफरत और छोटी मानसिकता का हल है। मैं खुश हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल दुनिया को एक रास्ता दिखा रहे हैं। दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक है कि हम अपने हैपीनेस क्लास में क्या कर रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रामेलानिया ट्रंपदिल्लीसंबित पात्राअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील