लाइव न्यूज़ :

'अहमदाबाद में ट्रंप-मोदी रोडशो के गवाह बनेंगे लाखों भारतीय नागरिक'

By भाषा | Updated: February 23, 2020 04:18 IST

डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा: अहमदाबाद रोड कॉर्पोरेशन (एएमसी) के आयुक्त विजय नेहरा ने 16 फरवरी को ट्वीट किया था कि 22 किलोमीटर के रोडशो के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने पहले ही पुष्टि कर ली है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे24 फरवरी को PM मोदी-डोनाल्ड ट्रंप के रोडशो में लाखों भारतीय शामिल होंगे। दी और ट्रंप स्टेडियम में आयोजित “नमस्ते ट्रंप” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के वीडियो ट्वीट के मुताबिक अहमदाबाद में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक ऐतिहासिक रोडशो में लाखों भारतीय नागरिक शामिल होंगे। रोडशो के बाद मोदी और ट्रंप स्टेडियम में आयोजित “नमस्ते ट्रंप” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा था कि मोदी ने उनसे कहा था कि उनके भारत दौरे पर आने पर एक करोड़ लोग उनका स्वागत करेंगे। रूपाणी के वीडियो ट्वीट के अनुसार,‘‘जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत के अहमदाबाद पहुंचेंगे तो दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलेगा।

हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए 100 कलाकार इकट्ठा होंगे और लाखों नागरिक भव्य रोड शो का गवाह बनेंगे, हजारों कलाकार भारत की अनेकता का प्रदर्शन करेंगे और फिर मोदी और ट्रम्प सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम से दुनिया को संबोधित करेंगे।” राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी वॉइस-ओवर के साथ तैयार किया गया 55-सेकंड के प्रचार वीडियो को मुख्यमंत्री रूपाणी ने ट्वीटर पर साझा किया।

इसके पहले भी वे ऐसे कई वीडियो साझा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी दुनिया दो गतिशील लोकतंत्रों के गहरे होते संबंधों का गवाह बनेगी। आइये भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण क्षणों में डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प का स्वागत करें।’’

मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने जिक्र किया था कि मोदी ने उनसे कहा कि ‘‘हमारे स्वागत के लिए हवाई अड्डे और स्टेडियम के बीच 70 लाख लोग होंगे।’’ बाद में उन्होंने लोगों की संख्या एक करोड़ कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम तक के रास्ते में 60 लाख से एक करोड़ लोग हमारे साथ होंगे।”

अहमदाबाद रोड कॉर्पोरेशन (एएमसी) के आयुक्त विजय नेहरा ने 16 फरवरी को ट्वीट किया था कि 22 किलोमीटर के रोडशो के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने पहले ही पुष्टि कर ली है।’’ ट्रंप 24 फरवरी को दोपहर में 36 घंटे के भारतीय दौरे पर अहमदाबाद आएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर तथा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों का दल होगा।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रागुजरातडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअहमदाबादविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?