लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद दौराः NCP ने उठाए सवाल, कहा- क्या भारत का मतलब सिर्फ गुजरात है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 21, 2020 09:08 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दौरे की वजह से केंद्र सरकार और गुजरात सरकार ने विवाद खड़ा कर दिया है. ट्रम्प अहमदाबाद में जिस रास्ते से गुजरेंगे उस पर दिखाई दी जाने वाली झोपडि़यों को दीवारों से ढंक दिया गया है. उद्देश्य यही है कि वे झोपडि़यां ट्रम्प को दिखाई नहीं देनी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर सवाल किया है.राकांपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर सवाल किया है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर सवाल किया है. पार्टी ने कहा है कि भारत का मतलब सिर्फ गुजरात नहीं है. ऐसा होने के बावजूद हर विदेशी नेता के दौरे में गुजरात का ही दौरा कराया जाता है? क्या अन्य राज्यों को इसका मौका नहीं दिया जाना चाहिए?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दौरे की वजह से केंद्र सरकार और गुजरात सरकार ने विवाद खड़ा कर दिया है. ट्रम्प अहमदाबाद में जिस रास्ते से गुजरेंगे उस पर दिखाई दी जाने वाली झोपडि़यों को दीवारों से ढंक दिया गया है. उद्देश्य यही है कि वे झोपडि़यां ट्रम्प को दिखाई नहीं देनी चाहिए. इससे ट्रम्प को तंगहाल नहीं खुशहाल भारत दिखाई देगा.

इस मुद्दे पर विपक्ष ने भाजपा को घेर लिया है. शिवसेना ने भी इसकी आलोचना करते हुए पूछा कि गरीबी छिपाने की जरूरत क्यों आन पड़ी है? पता चला है कि ट्रम्प का स्वागत करने के लिए 70 लाख लोगों को जुटाया जाएगा. कांग्रेस ने पूछा है कि क्या ट्रम्प भगवान राम हैं? अब राकांपा ने पूछा है कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं या गुजरात के?

अब तक 15 देशों के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों ने गुजरात और अहमदाबाद का दौरा किया है. इसी कड़ी में ट्रम्प को ले जाया जा रहा है. इसके लिए अहमदाबाद में बेतहाशा खर्च किया जा रहा है. क्या भारत का मतलब सिर्फ गुजरात है?

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीगुजरातलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर