लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में शाही स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: February 25, 2020 10:51 IST

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया । राष्ट्रपति ट्रंप ने सलामी गारद का निरीक्षण किया । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की आगवानी की । इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में तीनों सेनाओं की मिलीजुली टुकड़ी की सलामी गारद का निरीक्षण किया। डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ट्रंप की पुत्री इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर एवं अनेक अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे । गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज व्यापक बातचीत होगी। दोनों नेताओं का उद्देश्य भारत..अमेरिका वैश्विक साझेदारी को विस्तार देना है।

दोनों नेताओं ने सोमवार को एकदूसरे की प्रशंसा की और दोनों लोकतांत्रिक देशों के लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता जतायी। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में कल आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलीकाप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किये जाएंगे। ट्रंप करीब 36 घंटे की भारत यात्रा पर आए हैं । ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, पुत्री इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आये हुए हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीमेलानिया ट्रंपमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा