लाइव न्यूज़ :

''डोनाल्ड ट्रंप ने केवल भारत की प्रशंसा की, पाकिस्तान पर कुछ नहीं कहा''

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2020 17:13 IST

अमहदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की प्रशंसा में कसीदे पढ़े। अब उनके भाषण पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ मिलकर उसके जमीन से आतंकवाद खत्म करेंगे।ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान सीमा में आतंकियों पर कार्रवाई करनी होगी, हर देश को सीमा सुरक्षा का अधिकार है।नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद ट्रंप के भाषण पर आ रहीं प्रतिक्रियाएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम ''नमस्ते ट्रंप'' हिट रहा। काफी संख्या में लोगों की भीड़ मोटेरा स्टेडियम में देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ट्रंप ने जब बोलना शुरू किया तो उन्हें बोलते-बोलते लगभग आधे घंटे बीत गए और पता भी नहीं चला। अपने भाषण में उन्होंने कई बार पीएम मोदी और भारत की प्रशंसा की। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद ट्रंप के भाषण पर लोगों  की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

इस क्रम में विदेश नीतियों के विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र देवलानकर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केवल भारत की प्रशंसा की है, लेकिन पाकिस्तान के बारे में कुछ नहीं कहा। ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता जारी रखी है। उन्होंने भारत की चिंताओं का जिक्र नहीं किया। देखना होगा कि कल की बातचीत में ईरान के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों, पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी गतिविधियों और भारत पर लगाए गए व्यापार प्रतिबंधों पर ट्रंप का क्या रुख होगा। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ट्रम्प को चर्चा करनी चाहिए।

पाकिस्तान पर बोले ट्रंप, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी

बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा बनने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हर देश को सीमा सुरक्षा का अधिकार है। अमेरिका और भारत आतंकवाद और आतंकी विचारधाराओं से लड़ रहे हैं। इस संबंध में अमेरिकी प्रशासन पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने कहा पाकिस्तान को उसकी सीमा में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। हमारे पाकिस्तान से अच्छे संबंध हैं। हमें लग रहा है कि पाकिस्तान कुछ कदम उठा रहा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राअमेरिकापाकिस्ताननरेंद्र मोदीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर