लाइव न्यूज़ :

डोमिनिका की अदालत ने चोकसी को कहीं और भेजने पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई डोमिनिका की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को अगले आदेश तक कैरिबियाई द्वीपीय देश से कहीं और भेजने पर रोक लगा दी है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह बताया गया।

चोकसी को डोमिनिका में ‘‘अवैध रूप से प्रवेश’’ करने पर हिरासत में लिया गया था।

अदालत ने चोकसी के वकीलों की ओर से दायर याचिका पर यह आदेश दिया है।

चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘विधिक दल ने डोमिनिका की अदालत में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। यह भी बताया गया कि मेहुल चोकसी तक पहुंच नहीं दी जा रही है तथा कानूनी सहायता के संवैधानिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है।’’

‘एंटीगुआ न्यूज रूम’ की खबर के अनुसार, डोमिनिका के ‘हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस’ ने अधिकारियों द्वारा चोकसी को अगले आदेश तक कहीं भी और भेजने पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए अगली तारीख शुक्रवार (28 मई, स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे) तय की।

बृहस्पतिवार को अग्रवाल ने चोकसी के एंटीगुआ एंड बारबुडा से लापता होने और अवैध प्रवेश के लिए डोमिनिका में पकड़े जाने की घटना पर संदेह जताया था।

डोमिनिका में चोकसी के वकील वायने मार्श ने एक रेडियो शो को बताया कि काफी प्रयासों के बाद जब चोकसी से संक्षिप्त मुलाकात हुई तो उसने बताया कि उसे एंटीगुआ में जॉली बंदरगाह में एक जहाज में ‘‘जबर्दस्ती’’ बैठाया गया और डोमिनिका लाया गया। उसने कहा कि भारतीय और डोमिनिका के पुलिसकर्मियों की तरह दिखने वाले लोगों ने यह किया।

मार्श ने कहा कि उन्होंने चोकसी के शरीर पर कुछ निशान देखे। उसकी आंखें भी सूजी हुई थी और उसे जान पर खतरा महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा कि चोकसी एंटीगुआ एंड बारबुडा का नागरिक है, भारत का नहीं, अत: उसे वापस भेजा जाना चाहिए।

अग्रवाल ने इस सारी घटना पर संदेह जताया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि चोकसी को दूसरे देश ले जाने की रणनीति बनायी गयी ताकि उसे भारत भेजा जा सके। मुझे नहीं पता, कौन सी ताकतें काम कर रही हैं।’’

अग्रवाल ने बताया कि एंटीगुआ से ले जाने के बाद चोकसी को कहीं पर रखा गया था और सोमवार को उसे पुलिस थाने ले जाया गया। तब से वह वहीं पर हैं और दुनिया को यह खबर बुधवार को मिली।

चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के कर्ज धोखाधड़ी मामले में वांछित है। चोकसी को आखिरी बार रविवार को एंटीगुआ एंड बारबुडा में अपनी कार में रात्रि भोजन के लिए जाते हुए देखा गया था।

डोमिनिका सरकार ने बृहस्पतिवार को (स्थानीय समयानुसार) चोकसी की देश में मौजूदगी की पुष्टि की थी और बताया था कि उसे ‘अवैध प्रवेश’’ के कारण हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए