लाइव न्यूज़ :

बिहार में शिक्षक बहाली में लागू किया गया डोमिसाइल नीति, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2025 18:59 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी सरकार नवंबर 2005 से ही शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

Open in App

पटना:बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लागू किया गया है। टीआरई-4 से नया नियम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी सरकार नवंबर 2005 से ही शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

इसी कड़ी में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और यह प्रक्रिया आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह टीआरई-4 से ही लागू किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि 2025 में टीआरई-4 और 2026 में टीआरई-5 का आयोजन किया जाएगा। साथ ही टीआरई-5 से पहले एसटीईटी कराने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी का स्पष्ट रोडमैप मिल सके। सरकार के इस फैसले से स्पष्ट है कि अब शिक्षक बहाली प्रक्रिया में बिहार के स्थायी निवासियों को वरीयता दी जाएगी। 

लंबे समय से युवाओं की यह मांग थी कि बाहर से आकर आवेदन करने वालों की जगह स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए। शिक्षा विभाग अब टीआरई-4 के पहले नियम में संशोधन करेगा ताकि डोमिसाइल आधारित चयन की प्रक्रिया कानूनी रूप से प्रभावी हो सके। 

इस तरह डोमिसाइल नीति के तहत केवल बिहार के स्थायी निवासियों को ही शिक्षक बहाली में प्राथमिकता दी जाएगी। यानी अब राज्य के बाहर के उम्मीदवारों की तुलना में बिहार के युवाओं को ज्यादा वरीयता मिलेगी। इस नीति को लागू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी, जिसे अब नीतीश सरकार ने अमलीजामा पहना दिया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?