लाइव न्यूज़ :

पत्नी के अनुरोध पर भाजपा विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला बंद : एसपी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 01:52 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 28 जून हिमाचल प्रदेश में एक स्थानीय भाजपा विधायक की पत्नी के अनुरोध पर विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला बंद कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विमुक्त रंजन ने बताया कि भाजपा विधायक विशाल नेहरिया की पत्नी ओशिन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने अपने पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सोमवार को शर्मा ने कहा कि वह अपने पति के खिलाफ किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती हैं।

एसपी ने बताया, ‘‘शर्मा ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि विधायक के खिलाफ किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई या आपराधिक मामला दर्ज हो, इसलिए हमारी ओर से आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।’’

सोशल मीडिया पर 25 जून को साझा किए गए 11 मिनट के एक वीडियो क्लिप में, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) की 2020 बैच की अधिकारी शर्मा ने आरोप लगाया कि नेहरिया ने उन्हें तीन बार थप्पड़ मारा था। शर्मा ने 26 अप्रैल को नेहरिया से शादी की थी। 24 अक्टूबर, 2019 को हुए उपचुनाव में नेहरिया (32) धर्मशाला से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए