लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: देश में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, जल्द शुरू होगी बुकिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2020 20:23 IST

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सेवाएं भी 31 मई तक निलंबित कर दी गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस लॉकडाउ की वजह से रेलवे की नियमित यात्री सेवाएं, मेट्रो रेल और घरेलू उड़ानें अभी निरस्त हैं.देश में लॉकडाउन 25 मार्च को लागू किया गया था जो 31 मई 2020 तक जारी रहेगा

भारतीय रेल की स्पेशल ट्रेनों के बाद अब घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू किया जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने जानकारी दी है कि 25 मई से चरणबद्ध तरीके से भारत में विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट्स और विमान कंपनियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए स्पेशल ऑपरेटिंग प्रोसिजर मंत्रालय की तरफ से अलग से जारी की गई है। आगामी सोमवार से शुरू होने जा रही इन उड़ानों के टिकट की बुकिंग की शुरुआत जल्द ही होगी।

फिलहाल लॉकडाउन में एयर इंडिया विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम कर रही है। अब तक विदेशों से हजारों भारतीय नागरिक को वापस लाया जा चुका है। वहीं लॉकडाउन में मालवाहक जहाज कोविड-19 से जुड़े कार्यों की वजह से उड़ानें भर रहे हैं।

भारतीय रेल ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में 1 मई को पहले मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की थी। इसके बाद रेलवे ने 15 जोड़ी स्पेशल एसी ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि घरेलू यात्री उड़ानों को 25 मई से क्रमिक तरीके से बहाल किया जाएगा। हालांकि, पुरी ने यह नहीं बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें कब बहाल होंगी। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच देश में 25 मार्च से सभी व्यावसायिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं। पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘घरेलू उड़ानों का परिचालन 25 मई, 2020 से क्रमिक तरीके से फिर शुरू किया जाएगा। सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार रहने को सूचित किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नागर विमानन मंत्रालय यात्री परिवहन के लिए मानक परिचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) अलग से जारी कर रहा है।’’

पुरी ने मंगलवार को कहा था कि यात्री उड़ानें फिर से शुरू करने पर केंद्र सरकार अकेले फैसला नहीं कर सकती और राज्य सरकारों को सहयोगात्मक संघवाद की भावना के तहत इन सेवाओं की अनुमति के लिए तैयार रहना चाहिए। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने यात्री सेवाएं बहाल करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाओं का परिचालन फिर शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं।

यह फैसला देश में समग्र आर्थिक माहौल को मजबूत करने में दूरगामी साबित होगा। परिचालन की बहाली के लिए एसओपी और उड़ानों के ब्योरे का अब भी इंतजार है, वहीं हमें विश्वास है कि यह बहुप्रतीक्षित कदम बड़ी संख्या में यात्रियों को सबसे सुरक्षित और त्वरित परिवहन प्रदान करेगा।’’

महामारी की वजह से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और भारत समेत अनेक देशों ने व्यावसायिक उड़ानों को पूरी तरह निलंबित करने का फैसला किया था। हालांकि, मालवाहक विमान, चिकित्सा आपात उड़ानें तथा डीजीसीए द्वारा मंजूर अन्य विशेष उड़ानों को इस अवधि में अनुमति दी गयी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील