लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची में लैंडिंग, यात्री की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 13, 2023 10:53 IST

दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन का कहना है कि दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई जा रहे इंडिगो के एक विमान की कराची में आपात लैंडिंग की गई।इंडिगो की फ्लाइट 6E 23 ने 13 मार्च 2023 को दिल्ली से सुबह 8:41 बजे उड़ान भरी थी।इसे सुबह 11 बजे दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था।

नई दिल्ली: दुबई जा रहे इंडिगो के एक विमान की सोमवार सुबह कराची में पाकिस्तान के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरलाइन के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दुबई के दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, एयरलाइन ने कहा कि दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-1736 ने 13 मार्च 2023 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 8:41 बजे उड़ान भरी थी और इसे सुबह 11 बजे दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीच हवा में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतर गया। फ्लाइट के पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

टॅग्स :इंडिगोपाकिस्तानKarachiदुबईDubai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर