लाइव न्यूज़ :

"क्या भाजपा को शिवाजी का अपमान मंजूर है?", संजय राउत का भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 20, 2022 14:24 IST

राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर दिये बयान के कारण शिवसेना के शिंदे गुट और भाजपा द्वारा कटघरे में खड़ी की जा रही शिवसेना उद्धव गुट ने भाजपा प्रवक्ता द्वारा शिवजी महाराज पर दिये बयान को मुद्दा उठाकर भाजपा पर हमलावर हो गई है। संजय राउत ने भाजपा से पूछा कि सुधांशु त्रिवेदी का बयान क्यों न पार्टी का आधिकारिक बयान माना जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसुधांशु त्रिवेदी द्वारा शिवाजी के औरंगजेब से माफी मांगने वाला बयान भाजपा के गले की हड्डी बनाशिवसेना उद्वव गुट भाजपा पर हुई हमलावर, जो राहुल-सावरकर विवाद में भाजपा के निशाने पर थीसंजय राउत ने भाजपा से पूछा क्या भाजपा प्रवक्ता का शिवजी पर दिया बयान पार्टी का बयान माना जाए

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों खासी हलचल मची हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस वीर सावरकर पर राहुल गांधी के दिये बयान पर फंसती नजर आ रही थी, वहीं अब भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा शिवाजी के औरंगजेब से माफी मांगने वाला बयान भाजपा के गले की फांस बनता जा रहा है।

राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर दिये बयान के कारण शिवसेना के शिंदे गुट और भाजपा द्वारा कटघरे में खड़ी की जा रही शिवसेना उद्धव गुट शिवजी महाराज के अपमान का मुद्दा उठाकर भाजपा को लपेटने में लग गई है।

शिवसेना उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संदय राउत ने भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा औरंगजेब से शिवाजी महाराज के पांच बार माफी मांगने वाले बयान पर भाजपा से पूछा है कि क्या सुधांशु त्रिवेदी का बयान भाजपा का आधिकारिक बयान माना जाए?

संजय राउत ने शिंदे-फडणवीस सरकार से सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर भाजपा की मजम्मत करते हुए मांग की है कि केंद्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को वापस बुलाये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा अपने प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बात से सहमत है कि शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से माफी मांगी थी? तो उसे बाकायदा आधिकारिक बयान जारी करके इसकी स्वीकरोक्ति देनी चाहिए।

वीर सावरकर के बाद अब महाराष्ट्र में शिवाजी को लेकर सियासत इस कारण गर्म हो गई है क्योंकि एक समाचार चैनल पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बार में कहा कि उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी।

वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीते शनिवार को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बोलकर विवाद खड़ा कर दिया कि शिवाजी महाराज पुराने लोगों के नायक हैं। राज्यपाल कोश्यारी और बाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बयान ने राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर दिये बयान के कारण महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष के हमले का शिकार हो रही उद्धव गुट के शिवसेना को सुनहरा मौका दे दिया है, वो सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा को घेर सके।

राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने एक बार फिर से साहसिक कारनाम किया है, वो बार-बार मराठी अस्मीता को चोट पहुंचा रहे हैं और भाजपा को उनका शह प्राप्त है लेकिन शिवसेना राज्यपाल कोश्यारी द्वारा किये जा रहे महाराष्ट्र और मराठा के अपमान को कतई स्वीकार नहीं करने वाली है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर सांसद राउत ने कहा कि सुधांशु त्रिवेदी और भाजपा मिलकर पूरे महाराष्ट्र को बताएं कि मराठा गौरव के प्रतीक शिवाजी महाराज ने कब औरंगजेब से माफी मांगी थी।

संजय राउत ने कहा कि अगर ऐसा है तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घोषणा करनी चाहिए क्योंकि वो भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहा है। राउत ने कहा कि सावरकर के मुद्दे पर वो सड़कों पर उतरें, उनका स्वागत है। हालांकि आपको राज्यपाल कोश्यारी और भाजपा प्रवक्ता के दिये बयान पर भी सफाई देनी होगी। 

टॅग्स :संजय राउतBJPएकनाथ शिंदेVeer SavarkarBhagat Singh Koshyari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?