लाइव न्यूज़ :

Omicron: बिहार में डॉक्टरों और राजनेताओं के साथ-साथ अब पुलिस के जवान हुए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2022 19:29 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैंप के 9 जवानों को अबतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमितों को लेकर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में 200 के करीब डॉक्टर व मेडिकल छात्र हुए कोरोना पॉजिटिवजदयू कार्यालय में गार्ड समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। इस बार फिर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के बड़ी तादाद में कोरोना से संक्रमित होने के साथ ही अब राजनीतिक गलियारे में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जदयू कार्यालय में गार्ड समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं, जिसके बाद जदयू कार्यालय को सील कर दिया गया है। जबकि मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ कैंप में एक साथ कोरोना के लगभग एक दर्जन से अधिक जवान संक्रमित हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैंप के 9 जवानों को अबतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमितों को लेकर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं, पिछले दो लहर में सैंकडों डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की जद में आए थे। 100 से अधिक डॉक्टरों ने कोरोना में जान गंवा दी थी। अब तीसरी लहर की शुरुआत में ही पटना में 200 के करीब डॉक्टर व मेडिकल छात्र पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

एनएमसीएच में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 19 डॉक्टर भी शामिल हैं। ऐसे में अब तक एनएनसीएच के कुल 187 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गये हैं। सोमवार को 153 डॉक्टरों की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें 72 डॉक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जूनियर और सीनियर डॉक्टर मिलाकर इससे पहले रविवार को 96 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाये गये थे।

एनएमसीएच में इतनी भारी संख्या में डॉक्टरों के संक्रमित पाए जाने से जहां अस्पताल में हडकंप मचा हुआ है। वहीं एनएमसीएच हॉस्पिटल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खासा प्रभाव पड रहा है, जिनमें पांच डॉक्टरों को भर्ती करने की नौबत आ गई। बता दें कि कोरोना की पिछली लहर में एक हजार के करीब डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए थे।

वहीं तीसरी लहर की बात करें तो कोरोना ने सबसे अधिक पटना को अभी चपेट में लिया है, जहां रोजाना अब 100 के बाद 300 से अधिक मरीज सामने आने लगे हैं। पिछले चार दिनों में पटना के कई डॉक्टरों में संक्रमण तेजी से फैला है। शनिवार को पटना एम्स, एनएमसीएच समेत कई अन्य जगहों के डॉक्टर व मेडिकल छात्र के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई थी।

ये संख्या शनिवार को 17 थी, लेकिन रविवार को इसमें और इजाफा देखने को मिला। वहीं आइजीआइएमएस में 17 एमबीबीएस के छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आयी है। पीएमसीएच के 5 तो एम्स के 4 डॉक्टरों के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना भी सोमवार को सामने आई थी। वहीं, जदयू के कार्यालय में भी कोरोना संक्रमण प्रवेश कर गया है। 

यहां के कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल जदयू कार्यालय में लगने वाला जनता दरबार भी स्‍थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जदयू कार्यालय के दो गार्ड, एक राष्‍ट्रीय पदाधिकारी, कार्यालय सचिव व एक अन्‍य की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कुल पांच लोगों के संक्रमित होने के बाद जदयू कार्यालय में लोगों के बेरोक-टोक प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संपर्क में आने वाले कार्यालय कर्मियों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए