लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का जन्मदिन?, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2025 12:22 IST

Do You Know: आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप का गठन एक नवंबर 1956 को हुआ था। पंजाब और हरियाणा का गठन 1966 में हुआ, जबकि छत्तीसगढ़ को 2000 में मध्य प्रदेश से अलग करके बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है।कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।उत्कृष्टता और मेहनती स्वभाव की उस भावना का उत्सव है, जिसके लिए कर्नाटक के लोग जाने जाते हैं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री शनिवार को छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, “प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है।

कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ” मोदी ने कहा, “मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।” प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के लोगों को कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर बधाई देते हुए कहा, “आज हम कन्नड़ राज्योत्सव मना रहे हैं, यह उत्कृष्टता और मेहनती स्वभाव की उस भावना का उत्सव है, जिसके लिए कर्नाटक के लोग जाने जाते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति का भी उत्सव मना रहे हैं, जो इसके साहित्य, कला, संगीत और परंपरा में झलकती है। मैं कामना करता हूं कि राज्य के लोग सदा प्रसन्न और स्वस्थ रहें।” केरल के लोगों को अपने प्रधानमंत्री ने कहा, “यह एक ऐसा राज्य है, जिसके लोग विश्वभर में विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबियां हासिल कर रहे हैं।

उनकी रचनात्मकता और नवाचार ने उन्हें विशिष्ट बनाया है। राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन विरासत में भारत की जीवंत सांस्कृतिक भव्यता झलकती है। मैं केरल पिरवी के अवसर पर राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।” मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, “गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है।

मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यहां के प्रतिभाशाली और परिश्रमी लोगों की अमूल्य भूमिका होने वाली है।” हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, “हरियाणा दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है।

प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर किसी की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप का गठन एक नवंबर 1956 को हुआ था। पंजाब और हरियाणा का गठन 1966 में हुआ, जबकि छत्तीसगढ़ को 2000 में मध्य प्रदेश से अलग करके बनाया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शनिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये राज्य जन कल्याण, स्वच्छता और समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। शाह ने 15 मार्च को अलग-अलग संदेशों में राज्यों की समृद्धि और गौरव की कामना की।

गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं जो आदिवासी संस्कृति एवं कला से समृद्ध राज्य छत्तीसगढ़ के विकास और कल्याण में बाधा है। उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद राज्य और देश में अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारें 31 मार्च, 2026 तक लाल आतंक का पूरी तरह से सफाया कर देंगी और छत्तीसगढ़ में विकास के एक नए युग की शुरुआत करेंगी।’’ शाह ने हरियाणा के लोगों को अपने संदेश में कहा कि यह राज्य अपने वीर सैनिकों और मेहनती किसानों के लिए जाना जाता है तथा इसने सुशासन और जन कल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध हरियाणा की प्रगति और उन्नति की यह यात्रा सदैव निर्बाध रूप से जारी रहे। हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।’’ मध्य प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह राज्य सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण, प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त है और आज यह जन कल्याण, स्वच्छता एवं समृद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से राज्यवासियों की निरंतर प्रगति की प्रार्थना करता हूं।’’

शाह ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘जीवंत संस्कृति, विरासत और उल्लेखनीय प्रतिभाओं की भूमि-आंध्र प्रदेश भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तहत राज्य की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।’’

गृह मंत्री ने कर्नाटक के भाइयों और बहनों को ‘राज्योत्सव’ पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्नाटक के पास कला, नवोन्मेष और शिक्षा की समृद्ध विरासत है तथा राज्य के लोगों ने संस्कृति और राष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य समृद्धि और गौरव के साथ फलता-फूलता रहे।’’

शाह ने केरल के लोगों को राज्य स्थापना दिवस ‘पिरवी’ के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘केरल अपनी कालातीत परंपराओं, प्राकृतिक सुंदरता और अपने लोगों की रचनात्मक भावना के साथ हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य में एक प्रकाशमान स्थान है। मैं राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

टॅग्स :छत्तीसगढ़नरेंद्र मोदीअमित शाहMadhya Pradeshविष्णु देव सायमोहन यादवकर्नाटकलक्षद्वीपहरियाणापंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील