लाइव न्यूज़ :

मेट्रो के नजदीक न करें पतंगबाजी : यूपीएमआरसी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:03 IST

Open in App

लखनऊ, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लोगों से मेट्रो की मौजूदगी वाले स्थानों पर पतंगबाजी नहीं करने की एक बार फिर अपील की है।

यूपीएमआरसी की तरफ से सोमवार को यहां जारी अपील में कहा गया कि गोवर्धन पूजा (जमघट) पर्व के मौके पर शहर में पतंग उड़ाने का रिवाज रहा है लेकिन मेट्रो ट्रेन परिचालन क्षेत्र के आसपास पतंगबाजी से मेट्रो की सेवाओं में बाधा पड़ रही है।

बयान के मुताबिक, आज 16 नवंबर को भी मेट्रो का संचालन चीनी मांझे के कारण कई बार बाधित हुआ, अलबत्ता यह कुछ वक्त के लिए ही रहा। चीनी मांझा युक्त पतंगबाजी जानलेवा भी साबित हो सकती है। लखनऊ मेट्रो 25,000 वोल्ट की धारा प्रवाह वाली ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन की सहायता से चलती है , यदि किसी पतंगबाज का चाइनीज मांझा संपर्क में आ जाता है तो उस व्यक्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है।

यूपीएमआरसी ने पतंग विक्रेताओं से अपील की कि वे पतंग खरीददारों को भी जागरूक करें कि वे मेट्रो क्षेत्र के आसपास पतंग न उड़ाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए