लाइव न्यूज़ :

CJI ने कहा, व्यवस्था की आलोचना करना आसान, लेकिन किसी संस्थान को बदलना है मुश्किल

By भाषा | Updated: August 15, 2018 20:15 IST

न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा, ‘‘कुछ तत्व ऐसे भी हो सकते हैं जो संस्थान को कमजोर करने का प्रयास करें। लेकिन हमें एक साथ मिलकर इसके आगे झुकने से इनकार करना होगा।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 15 अगस्तः प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने बुधवार को कहा कि किसी व्यवस्था की आलोचना करना, उस पर हमला करना और उसे बर्बाद करना आसान है, लेकिन उसे बदलकर काम करने योग्य बनाना मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा 72वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में तिरंगा फहराने के बाद प्रधान न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान व्यापक ऊंचाइयों को छू सके, इसके लिये एक व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को दूर रख कर सकारात्मक मानसिकता के साथ रचनात्मक कदम उठाने होंगे। 

न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा, ‘‘किसी व्यवस्था की आलोचना करना, उस पर हमला करना और उसे नष्ट करना आसान है। उसे काम करने योग्य बनाना मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। इसके लिये किसी को भी अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं या शिकायतों को दूर रखना होगा...इसके बजाय सुधार के लिये तर्कसंगतता, परिपक्वता, ज़िम्मेदारी और सकारात्मक मानसिकता के साथ रचनात्मक कदम उठाने की जरूरत है।’’ 

न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा, ‘‘कुछ तत्व ऐसे भी हो सकते हैं जो संस्थान को कमजोर करने का प्रयास करें। लेकिन हमें एक साथ मिलकर इसके आगे झुकने से इनकार करना होगा।’’ 

कार्यक्रम में मौजूद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जरूरी है कि एक तरह की ‘‘ऑडिट’’ या समझ हो, ताकि जनहित याचिकाओं (पीआईएल) का व्यापक परिप्रेक्ष्य कहीं खो न जाए। उन्होंने बेवजह दायर की गई जनहित याचिकाओं पर हाल ही में उच्चतम न्यायलय द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने के संदर्भ में यह कहा। 

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि अदालत में मौखिक टिप्पणी जारी करना संस्थान को नुकसान पहुंचा रहा है। ‘‘हमें इस बात को महसूस करना होगा कि यह एकमात्र संस्थान है जहां फैसले लोगों के सामने किए जाते हैं। न्यायालय में कहा गया हर शब्द मीडिया रिपोर्ट करती है।’’ 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदीपक मिश्रासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम