लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की तुलना मणिपुर से ना करें, भीलवाड़ा घटना पर बोले अशोक गहलोत, 4-5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है पुलिस और क्या करें

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2023 14:54 IST

राजस्थान के भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसके शरीर को कोयला बनाने वाली भट्टी में डालने के मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान एक शांतिप्रिय राज्य है।मुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान की तुलना मणिपुर से कर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा- स तरह का केस 'दुर्लभतम' श्रेणी में आता है और हम पूरा प्रयास करेंगे कि इस मामले में आरोपियों को फांसी की सजा मिले

जयपुरः राजस्थान के भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले को विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भीलवाड़ा घटना में पुलिस ने कल रात में 4-5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और क्या करेगी?...कार्रवाई करने के मामले में हम सभी राज्यों में नंबर वन पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तुलना उस राज्य (मणिपुर) के साथ कर रहे हैं ...यह राजनीति है और हमें यह मंजूर नहीं है।

गौरतलब है कि राजस्थान के भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसके शरीर को कोयला बनाने वाली भट्टी में डालने के मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान एक शांतिप्रिय राज्य है। राजस्थान की तुलना मणिपुर से कर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हर राज्य में घटनाएं हो रही हैं। क्या उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाली घटना नहीं दिखती? मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें एक भाजपा विधायक का बेटा शामिल है...हमें सामूहिक रूप से समाज को बलात्कारों और अत्याचारों के बारे में शिक्षित करने की जरूरत है।

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि इस तरह का केस 'दुर्लभतम' श्रेणी में आता है और हम पूरा प्रयास करेंगे कि इस मामले में आरोपियों को फांसी की सजा मिले क्योंकि जितना जघन्य अपराध यह हुआ था उसी के तहत उतनी ही कठोर सजा मिलनी चाहिए। 

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि फास्ट ट्रैक अदालत में मामले का अनुसंधान देकर चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिया गया है। यह एफएसएल की जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि क्या जब नाबालिग को भट्टी में डाला गया तो वह जीवित थी या नहीं। 

मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 302 (हत्या), 201 (अपराध के साक्ष्य का विलोपन, या अपराधी को प्रतिच्छादित करने के लिए झूठी जानकारी देना), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं नाबालिग को 302 (हत्या) 201 (अपराध के साक्ष्य का विलोपन, या अपराधी को प्रतिच्छादित करने की झूठी जानकारी देना) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब