लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा से किया बहिर्गमन, सरकार ने सबको कोविड-19 के टीके का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:00 IST

Open in App

चेन्नई, दो फरवरी तमिलनाडु में चुनाव के कुछ महीने पहले मंगलवार को शुरू हुए विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से तीखी नोक-झोंक के बाद विधानसभा से बहिर्गमन किया।

राज्यपाल के पारम्परिक अभिभाषण से पहले द्रमुक के सदस्यों और उनके बीच राज्य से संबंधित कुछ मुद्दों को उठाने की अनुमति देने को लेकर बहस हो गई थी।

राज्यपाल के अभिभाषण के पहले ही स्टालिन के सदन से बाहर जाने के बाद विपक्षी गठबंधन के दूसरे सदस्यों ने भी बहिर्गमन किया।

पुरोहित ने टीकाकरण समेत कोविड-19 से निपटने संबंधी कदम, लॉकडाउन के दौरान गरीबों को वित्तीय सहायता, हालिया चक्रवात के दौरान किसानों को आर्थिक सहयोग और आर्थिक मोर्च पर राज्य सरकार के कदमों को रेखांकित किया।

उन्होंने श्रीलंका नौसैन्य पोत द्वारा मछुआरों की नौका को जबरन टक्कर मारने की घटना में चार मछुआरों की मौत की हालिया घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार श्रीलंका की हिरासत से 12 मछुआरों को लाने के लिए कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान सुगमतापूर्वक चलाया जा रहा है और आगामी दिनों में समूची आबादी को टीके दिए जाएंगे ताकि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां बहाल हो सके।

इससे पहले पुरोहित के अभिभाषण शुरू करने से पहले ही सदन में विपक्ष के नेता एमके स्टालिन ने कुछ मुद्दों को उठाना शुरू कर दिया।

पुरोहित ने स्टालिन से उनकी बात सुनने का आग्रह किया और इस बात को रेखांकित किया कि केन्द्र ने बजट में तमिलनाडु को 1.03 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

इसके बाद द्रमुख के उप प्रमुख दुरई मुरुगन और अन्य सदस्यों ने पुरोहित द्वारा केंद्रीय बजट का जिक्र करने का विरोध किया। विपक्ष ने हंगामा करते हुए उनसे अपने अभिभाषण को पूरा करने और उसके अतिरिक्त कोई टिप्पणी ना करने की मांग की।

पुरोहित ने विरोध कर रहे विपक्षी दल के सदस्यों से पूछा, ‘‘ यह सही नहीं है। बताएं इसमें क्या गलत है?’’

उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि यह मौजूदा विधानसभा का आखिरी सत्र है और उनसे सदन की कार्यवाही तथा बहस का पूरा लाभ उठाने की अपील की। दुरई मुरुगन और स्टालिन की ओर देखते हुए पुरोहित ने कहा, ‘‘आप सभी वरिष्ठ नेता तथा बेहतरीन वक्ता हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह विनम्र निवेदन है। कृपया सहयोग करें... सत्र का पूरा लाभ उठाएं।’’

राज्यपाल ने विपक्षी सदस्यों से यह जानना चाहा कि वे गुस्से में क्यों हैं और साथ ही कहा, ‘‘गुस्सा ना करें।’’

उन्होंने कहा कि उनके पास द्रमुक के लिए सुझाव है....अगर वे चाहें तो अपना विरोध जारी रख सकते हैं और सदन में वापस लौटें।

दिल्ली से लगी सीमाओं पर केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस सहित द्रमुक के अन्य सहयोगी विधायक सिर पर हरे रंग का कपड़ा बांध कर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए