लाइव न्यूज़ :

द्रमुक को सामाजिक न्याय की बात नहीं करनी चाहिए : भाजपा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:51 IST

Open in App

चेन्नई, 30 दिसंबर तमिलनाडु की भाजपा इकाई के अध्यक्ष एल. मुरुगन ने बुधवार को आरोप लगाया कि यहां ‘मुरासोली’ की जमीन के बारे में उनकी टिप्पणी को लेकर द्रमुक उन्हें और उनकी पार्टी को डराने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद द्रमुक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।

मुरुगन ने कहा कि द्रमुक को सामाजिक न्याय के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दो सांसदों ने अनुसूचित जाति के लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

‘मुरासोली’ कार्यालय की जमीन के बारे में टिप्पणी को लेकर द्रमुक द्वारा उन्हें कानूनी नोटिस भेजे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि द्रविड़ों की पार्टी उन्हें और भाजपा को इस मुद्दे पर ‘डराने’ का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि बहरहाल उन्हें और भगवा दल को इस तरह के हथकंडों से नहीं डराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के कितने भी नोटिस का सामना कर सकते हैं।

द्रमुक के राज्यसभा सदस्य और मुरासोली न्यास के न्यासी आर एस भारती ने मंगलवार को मुरुगन को नोटिस भेजा।

द्रमुक के संगठन सचिव भारती ने मुरुगन से अपना बयान वापस लेने के लिए कहा और ऐसा न करने पर एक करोड़ रुपये के दीवानी मुकदमे का सामना करने की चेतावनी दी।

भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह के कदमों पर विचार करने के बजाए द्रमुक को मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए।

उन्होंने आश्चर्य जताया कि पार्टी के पास अगर संपत्ति के मूल दस्तावेज हैं तो वह इसका खुलासा करने में क्यों हिचक रही है।

पिछले वर्ष पीएमके और फिर भाजपा ने आरोप लगाए थे कि द्रमुक के मुखपत्र ‘मुरासोली’ का कार्यालय जिस स्थान पर है वहां पहले अनुसूचित जाति के छात्रों के लिएए सरकारी छात्रावास था।

आरोप है कि यह ‘पंचमी’ श्रेणी की जमीन है जिसे अंग्रेजों के समय में अनुसूचित जातियों के लिए आवंटित किया गया था।

बहरहाल, द्रमुक ने दावों से इंकार किया और जमीन का ‘पट्टा’ जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए