लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का केस, जानें क्या है पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Updated: March 26, 2022 20:07 IST

इस नोटिस में सांसद ने सीएम एमके स्टालिन से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है। साथ ही कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से बचना चाहिए।

Open in App

चेन्नई:  तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया गया है। उनके खिलाफ यह मुकदमा डीएमके सांसद आरएस भारती ने ठोंका है। द्रमुक सांसद के अन्नामलाई को सीएम एमके स्टालिन के खिलाफ उनके बयानों पर कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में सांसद ने सीएम एमके स्टालिन से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है। साथ ही कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से बचना चाहिए, जो दुबई में हैं, व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं।

के अन्नामलाई ने कहा- न्यायपालिका पर है पूरा भरोसा

इसको लेकर के अन्नामलाई ने कहा, द्रमुक ने मुझ पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस जारी किया है। द्रमुक का पहला परिवार मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को ‘उनके जैसे दुबई परिवार’ के बराबर मानता है। मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कोर्ट में आपकी सभी धमकियों का सामना करेंगे। मेरी लड़ाई तमिलनाडु के लिए है।

डीएमके ने अन्नामलाई के आरोपों को बताया निराधार

सत्तारूढ़ दल के नेता भारती ने अन्नामलाई के उन आरोपों को "निराधार और मानहानिकारक" बताया है जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम की दुबई विजिट को लेकर कहा था कि मुख्यमंत्री का पारिवारिक समारोह दुबई में हो रहा था।

डीएमके राज्य के हित में दुबई के एक्सपो में ले रहे हैं सीएम भाग

डीएमके नेता ने कहा, “एक आम आदमी भी जानता है कि दुबई एक्सपो 2022 वर्तमान में हो रहा है, और मुख्यमंत्री राज्य के हित में निवेश आकर्षित करने के लिए इसमें भाग ले रहे हैं। मीडिया ने प्रलेखित किया है कि उन्होंने दुबई के शीर्ष नेताओं और उद्योग जगत के नेताओं से मुलाकात की, जिन्होंने पहले ही तमिलनाडु में निवेश करने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

टॅग्स :Tamil Naduएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी